• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 5, 2026
in रायगढ़
डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *5 मार्च, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस ने हाईवा वाहनों से डीजल चोरी कर चालक से मारपीट कर नगदी लूटने वाले गिरोह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन  करीब 170 लीटर डीजल, नगदी 500 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे का रॉड, डंडा और पाइप जप्त किया है।

घटना के संबंध में हाईवा चालक मुकेश यादव पिता खुथ्थू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया (म.प्र.) ने दिनांक 03 मार्च को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा चालक का कार्य करता है। दिनांक 02 मार्च की रात वह अपने हाईवा क्रमांक CG 10 BK 9082 को भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में खड़ा कर वाहन में ही सोया हुआ था। साइडिंग में अन्य पांच हाईवा भी खड़े थे, जिनके चालक होली मनाने अपने-अपने घर चले गए थे। रात करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच उसे वाहन से आवाज सुनाई दी, जिस पर नीचे उतरकर देखने पर तीन अज्ञात व्यक्ति उसके हाईवा से डीजल चोरी करते मिले। चालक के चिल्लाने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस आए और मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर चालक की जेब में रखे 200 और 100 रुपये के कुल 500 रुपये लूट लिए तथा वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी करने लगे। भयवश चालक वहां से भागकर मोबाइल के माध्यम से वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। आरोपियों द्वारा लगभग 175 लीटर डीजल चोरी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से सराईडीपा की ओर भागने की जानकारी दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

 

मामले में थाना तमनार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। थाना प्रभारी ने पीड़ित चालक, आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से जानकारी एकत्र कर संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार और सुनील यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

 

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की *स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647 तथा एक प्लास्टिक गैलन में 50 लीटर डीजल और चार प्लास्टिक गैलन में 30-30 लीटर कुल 170 लीटर डीजल, आरोपी कैलाश दास मंहत से नगदी 500 रुपये और बांस का डंडा तथा आरोपी गोविन्द सिदार से लोहे का रॉड और प्लास्टिक पाइप जप्त* किया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में (1) कैलाश दास मंहत पिता स्व. पुनीदास मंहत उम्र 30 वर्ष (2) गोविन्द सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार उम्र 24 वर्ष (3) सुनील यादव पिता मेघनाथ यादव उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को लूट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरममजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरीत सिंदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, शशिभूषण उरांव व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

 

*आरोपियों से जब्त*

 

*स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647, लूट की रकम 500 रूपये तथा 170 लीटर डीजल, जुमला कीमती 10 लाख 15 हजार 980 रूपये*

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

 

*“रायगढ़ जिले में चोरी, लूटपाट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े स्थानों पर ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
Next Post
होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत

होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव! बिना आधार लिंक इस समय तक नहीं कर पाएंगे टिकट बुक

रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव! बिना आधार लिंक इस समय तक नहीं कर पाएंगे टिकट बुक

January 5, 2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

January 1, 2026
स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

May 15, 2026
नक्सलियों की खौफनाक वारदात; मुखबिरी के शक में सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से की हत्या

नक्सलियों की खौफनाक वारदात; मुखबिरी के शक में सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से की हत्या

December 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम
  • Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम
  • Today Cg News : विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR