Train ticket Price Reduction ट्रेन से सफर करना आजकल लोगों की पहली पसंद बन गया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन सफर करते हैं तो यह खबर (Indian Railways News) आपके लिए है। साल 2027 (Train Fare Update 2027) में कुछ ट्रेनों का किराया कम हो सकता है।
दरअसल, रेलवे ने 18 सुपरफास्ट ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर उन्हें सामान्य मेल और एक्सप्रेस श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। इससे अलग-अलग श्रेणियों के टिकट पर 30 रुपये से लेकर 75 रुपये तक की बचत हो सकती है।
रेलवे ने 18 ट्रेनों से क्यों हटाया सुपरफास्ट का दर्जा?
भारतीय रेलवे ने 18 ट्रेनों को सुपरफास्ट (Superfast Train Status) श्रेणी से हटाकर सामान्य मेल और एक्सप्रेस श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। इसके बाद इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा।
अभी तक सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन में टिकट बुक कराने पर सामान्य किराए के अलावा अतिरिक्त शुल्क देना होता है। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह शुल्क नहीं लगेगा।
किन 18 ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे?
रेलवे के इस फैसले के तहत इन ट्रेनों के पुराने नंबरों की जगह नए नंबर लागू किए (18 Trains Number Change ) जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय नए ट्रेन नंबर की जानकारी रखना जरूरी होगा। बदले जाने वाले ट्रेन नंबरों की सूची इस प्रकार है।
ट्रेनों के पुराने और नए नंबर की सूची
पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस
टनकपुर-पुरानी दिल्ली: 12035 → 15317
पुरानी दिल्ली-टनकपुर: 12036 → 15318
नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस
देहरादून-काठगोदाम: 12091 → 15315
काठगोदाम-देहरादून: 12092 → 15316
कॉर्बेट पार्क लिंक
मुरादाबाद-रामनगर: 25013 → 15313
रामनगर-मुरादाबाद: 25014 → 15314
लिंक एक्सप्रेस
मुरादाबाद-रामनगर: 25035 → 15335
रामनगर-मुरादाबाद: 25036 → 15336
मगध एक्सप्रेस
इस्लामपुर-नई दिल्ली: 20801 → 18633
नई दिल्ली-इस्लामपुर: 20802 → 18634
अंत्योदय एक्सप्रेस
दरभंगा-जालंधर सिटी: 22551 → 15541
जालंधर सिटी-दरभंगा: 22552 → 15542
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़: 22355 → 13255
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र: 22356 → 13256
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: 12557 → 15577
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: 12558 → 15578
श्रमजीवी एक्सप्रेस
राजगीर-नई दिल्ली: 12391 → 13291
नई दिल्ली-राजगीर: 12392 → 13292
टिकट पर कितने रुपये की होगी बचत?
सुपरफास्ट अधिभार हटने के बाद यात्रियों को टिकट की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग बचत होगी। जानकारी के मुताबिक, स्लीपर क्लास में 30 रुपये तक की राहत मिल सकती है। वहीं, एसी चेयर कार, 3एसी, 3एसी इकोनॉमी और 2एसी के टिकट पर 45 रुपये तक की बचत हो सकती है।
इसके अलावा फर्स्ट एसी में सफर करने वाले यात्रियों को 75 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यात्रियों को किराए में राहत के साथ-साथ ट्रेनों के बदले हुए नंबरों का भी ध्यान रखना होगा।
कब से लागू होगा रेलवे का नया फैसला?
जानकारी के मुताबिक, रेलवे का यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होने की बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित ट्रेनों में सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना होगा। हालांकि, यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और टिकट बुकिंग सिस्टम में उपलब्ध जानकारी जरूर जांच लें।
टिकट बुक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
Train ticket Price Reductionअगर आप इन 18 ट्रेनों में से किसी में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का नया नंबर जरूर चेक करें। नंबर बदलने के बाद पुराने नंबर से ट्रेन सर्च करने पर आपको परेशानी हो सकती है।
















