• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Sugar price hiked: त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, ₹4 किलो तक बढ़े दाम; जानिए कितनी हुई खुदरा कीमत

Amish Kumari by Amish Kumari
November 4, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Sugar price hiked दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। इस बार चीनी की बढ़ती कीमतों ने घरों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। मिठाई बनाने से लेकर रोजाना चाय में इस्तेमाल होने वाली चीनी तक, अब हर चीज पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। पिछले एक महीने में खुदरा और थोक बाजार में चीनी 4 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो चुकी है। ऐसे में त्योहारों के दौरान लोगों की जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

 

READ ALSO

Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Loan Rates: दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन; बढ़ाया MCLR, इस दिन से नई दरें लागू

 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चीनी की औसत खुदरा कीमत बढ़कर 59.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, थोक बाजार में इसकी औसत कीमत 55.40 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। पिछले एक महीने के दौरान दोनों बाजारों में चीनी के दाम 4 रुपये से ज्यादा बढ़े हैं। अगर पिछले साल से तुलना करें तो महंगाई और भी ज्यादा नजर आती है। एक साल पहले खुदरा बाजार में चीनी 46.50 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, जो अब बढ़कर 59.50 रुपये हो गई है। इसी तरह थोक कीमत भी 43.23 रुपये से बढ़कर 55.40 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। यानी सालाना आधार पर चीनी करीब 12 से 13 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

 

कोलकाता में सबसे महंगी मिल रही चीनी

देश के बड़े शहरों में भी चीनी की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। 3 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता में चीनी की खुदरा कीमत सबसे ज्यादा 65 रुपये प्रति किलो रही। पिछले साल इसी समय यहां चीनी 50 रुपये किलो मिल रही थी। वहीं, दिल्ली में चीनी की कीमत 64 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि एक साल पहले यह 46 रुपये थी। मुंबई में भी चीनी 61 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पिछले साल मुंबई में इसकी कीमत 45 रुपये प्रति किलो थी।

 

Read more Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम?

चीनी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह पिछले सीजन में उत्पादन का अनुमान से कम रहना है। इसके अलावा त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने, फसलों को नुकसान पहुंचने, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई कम होने और जमाखोरी जैसी वजहों से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा है। सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चीनी के स्टॉक पर सीमा तय करने, आयात बढ़ाने और बाजार की निगरानी जैसे कदम उठाए हैं। इसके अलावा चीनी मिलों में पेराई का काम भी पहले शुरू कराया गया है।

 

नए सीजन में 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन

Sugar price hiked बीच चीनी के नए सीजन 2026-27 में उत्पादन शुरू हो चुका है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) के मुताबिक, 30 अक्टूबर तक देश की 152 चीनी मिलों ने कुल 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। नए सीजन में पेराई की शुरुआत 8 अक्टूबर से हुई थी। नए उत्पादन से बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आने वाले दिनों में कीमतों पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह उत्पादन और त्योहारी मांग पर निर्भर करेगा। फिलहाल दिवाली और छठ से पहले महंगी चीनी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Related Posts

बिजनेस

Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

November 4, 2026
बिजनेस

Loan Rates: दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन; बढ़ाया MCLR, इस दिन से नई दरें लागू

November 4, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट

November 4, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल पर बढ़ा शुल्क, क्या आज सस्ता हुआ ईंधन?

November 4, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें आज के रेट

November 3, 2026
बिजनेस

FD rates: सीनियर सिटीजन की मौज! PNB और केनरा बैंक में 7.25% से ज्यादा ब्याज, चेक करें पूरी डिटेल्स

November 3, 2026
Next Post

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

July 2, 2026
मूली खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

मूली खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

October 17, 2025

Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

September 10, 2026
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

October 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद
  • Sugar price hiked: त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, ₹4 किलो तक बढ़े दाम; जानिए कितनी हुई खुदरा कीमत
  • Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR