Chhath Puja Delhi Public Holiday 2026 : दिवाली के बाद बिहारियों का सबसे खास त्योहार छठ आने वाला है। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आपको बता दें इस दिन पूर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं।
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
Chhath Puja Delhi Public Holiday 2026आपको बता दें इस साल छठ पर्व 16 नवंबर को है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के मौके पर बड़ा फैसला लेते हुए 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। यही कारण है कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया हे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने छठ पूजा के मौके पर 16 नवंबर, 2026 (सोमवार) को सभी सरकारी दफ्तरों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में छुट्टी की घोषणा की है।















