• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

Amish Kumari by Amish Kumari
November 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News:  धमतरी, 13 नवंबर 2026

जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

READ ALSO

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष, त्याग और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली की गौरवशाली परंपराओं से समृद्ध रहा है। देश की स्वतंत्रता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में जनजातीय महापुरुषों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को मनाया जाने वाला जनजाति गौरव दिवस इसी गौरवशाली इतिहास, जनजातीय अस्मिता और उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का अवसर है। यह दिवस जनजातीय समाज के सम्मान के साथ उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के संकल्प को भी मजबूत करता है।

जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत में धमतरी जिले का विशेष स्थान है। जिले के नगरी, सिहावा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय पीढ़ियों से अपनी विशिष्ट जीवनशैली, लोककला, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते आ रहे हैं। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय की अपनी अलग पहचान है। राज्य शासन और केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप धमतरी जिला प्रशासन द्वारा इस समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर सृजित करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं।

जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

पीएम जनमन योजना से विकास को मिली नई गति

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) धमतरी जिले में जनजातीय विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस योजना के अंतर्गत आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों को दर्शाती है।

जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

आवास के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की पहल

पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जिले में कमार समुदाय के लिए 1,481 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अधिकांश आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ  ही आवास निर्माणाधीन हैं। शेष आवासों को आगामी चार माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत संकरा के आश्रित ग्राम मसानडबरा में कमार परिवारों के लिए विशेष आवासीय कॉलोनी विकसित की गई है। इसे देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है।

जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

इस कॉलोनी की विशेषता यह है कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ कमार समुदाय की पारंपरिक जीवनशैली, सामाजिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान को भी महत्व दिया जा रहा है, ताकि विकास की नई सुविधाएं अपनाते हुए नई पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रहे। कॉलोनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था विकसित करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलने के साथ परिवारों को बिजली संबंधी सुविधाओं में लाभ मिलेगा।

सड़क, बिजली और पेयजल से दूरियां हो रहीं कम

दूरस्थ जनजातीय बसाहटों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन के तहत जिले में 36 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इनकी कुल स्वीकृत लागत 1,341.60 लाख रुपये है। इन सड़कों से ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पूर्ण की जा चुकी है। इसी प्रकार घरों का विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इन सुविधाओं से जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई के वातावरण में सुधार हो रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य संवारने की पहल

जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कमार विद्यालय को उच्चीकृत कर कक्षा दसवीं से बारहवीं तक संचालित करने की प्रक्रिया जारी है। इससे विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। नगरी विकासखंड के बाजार कुर्रीडीह में 50 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण भी जारी है, जिसे जनवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। छात्रावास बनने से कमार जनजाति के बच्चों को सुरक्षित आवास, भोजन और अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही नगरी विकासखंड के बोईरगांव में निर्मित बहुउद्देश्यीय केंद्र ग्रामीण विकास की नई गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका संबंधी गतिविधियों के संचालन के साथ आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री और खिलौनों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। दूरस्थ बसाहटों में रहने वाले परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना इस दिशा में महत्वपूर्ण है।

रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए नए अवसर

जनजातीय विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि परिवारों को स्थायी आय और रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। इसी सोच के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा बेलरगांव, कसपुर, बोरई, कुकरेल, सिंगपुर, दुगली और केरेगांव में कमार समुदाय के लिए आधुनिक व्यवसायिक परिसर विकसित करने की पहल की जा रही है। इन परिसरों में कमार हितग्राही अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार दुकानें संचालित कर सकेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम पिपरहीभर्री में एकीकृत ग्राम योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण, कमियों का विश्लेषण, लघुवनोपज प्रबंधन तथा आजीविका संबंधी कार्ययोजनाओं का दस्तावेजीकरण किया गया है। इससे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, लघुवनोपज आधारित गतिविधियों और टिकाऊ आजीविका के अवसर विकसित करने का आधार तैयार हो रहा है।

बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

धमतरी जिले के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को जनजातीय क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति से जोड़ने की दिशा में बोरई को महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और कांकेर जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क क्षेत्र बोरई में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा इसके लिए स्थल का चयन भी कर लिया गया है। बस टर्मिनल और उससे जुड़े व्यावसायिक परिसर के विकसित होने से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं, छोटे व्यापारियों और जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे। इससे क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

133 बसाहटों में विकास गतिविधियों की पूर्ण संतृप्ति

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले की 133 जनजातीय बसाहटों में त्वरित गतिविधियों की शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे और कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। आवास, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं के समन्वित विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन की परिस्थितियां लगातार बेहतर हो रही हैं।

विकास के साथ संस्कृति और पहचान का संरक्षण

धमतरी जिले में जनजातीय विकास की पहल का एक महत्वपूर्ण पक्ष उनकी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत का संरक्षण भी है। जनजातीय समाज की लोककला, लोकनृत्य, पारंपरिक ज्ञान, प्रकृति संरक्षण की जीवनशैली और सामुदायिक परंपराएं हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। विकास की प्रक्रिया में इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनका हस्तांतरण भी उतना ही आवश्यक है। शासन की मंशा है कि जनजातीय समुदाय आधुनिक शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और रोजगार के अवसरों से जुड़ें, लेकिन अपनी परंपराओं, भाषा, संस्कृति और विशिष्ट पहचान को भी अक्षुण्ण बनाए रखें।

जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रभावी निगरानी और विभिन्न विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रधानमंत्री जनमन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

जनजाति गौरव दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक समुदाय को अपनी पहचान, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। धमतरी जिले में कमार जनजाति के लिए आवास से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वरोजगार तक की जा रही पहल इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। निश्चित ही इन प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और कमार समुदाय का भविष्य अधिक सुरक्षित, समृद्ध, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति का जीवन हुआ खुशहाल, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

November 13, 2026
Next Post

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी

चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी

August 19, 2026

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

November 3, 2026
मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी

August 9, 2025

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक

October 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
  • Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी
  • assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR