• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

Amish Kumari by Amish Kumari
November 13, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 13 अक्टूबर* । दिनांक 08.11.2026 को दीपावली की रात पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट करने तथा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी दीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मारपीट शामिल था और घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीडियो बनाने में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं प्रकरण के अन्य आरोपी अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल एवं लक्ष्य शुक्ला की तलाश की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : सराईपाली में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

Raigarh News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

Read More: BOB Interest Rate Hike: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, FD पर बढ़ाईं ब्याज दरें

मामले में प्रार्थी एवं आहत निमिश अग्रवाल (18 वर्ष), निवासी हण्डी चौक, रायगढ़ ने दिनांक 09.11.2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.11.2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी आकर्ष शर्मा के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान वहां पटाखे फोड़ रहे हनी अग्रवाल, अरुण शर्मा, लक्ष्य शुक्ला एवं अन्य युवकों ने कमेंट करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हनी अग्रवाल एवं अरुण शर्मा ने कॉलर पकड़कर हाथ-मुक्के और थप्पड़ से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए आकर्ष शर्मा के सिर पर अरुण शर्मा ने हाथ में पहने कड़े से वार कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

अगले दिन 09 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जब निमिश अग्रवाल अपने घर में सो रहा था, तभी अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल, लक्ष्य शुक्ला एवं दीप अग्रवाल सफेद रंग की ऑल्टो कार से उसके घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर पटाखे फोड़ने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान अरुण शर्मा ने अपना जूता निकालकर निमिश के सिर पर मारा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और बोईरदादर स्टेडियम के आगे एचपी गैस एजेंसी के पास सड़क पर ले जाकर फिर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो हनी अग्रवाल द्वारा बनाया गया और बाद में युवक को हण्डी चौक के पास छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 660/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 333 + 140(3), 3(5) बीएनएस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान दिनांक 12.11.2026 को फरार *आरोपी दीप अग्रवाल पिता रविन्द्र अग्रवाल (26 वर्ष), निवासी विकास नगर गली नंबर 03, कोतरारोड़, रायगढ़* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया जिससे ओप्पो कंपनी का मोबाइल विधिवत जब्त किया गया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल एवं लक्ष्य शुक्ला की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Read More : Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर; ₹1 लाख के करीब पहुंचा 18k सोने का भाव, जानें आज का ताजा रेट

नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उइके के सतत पर्यवेक्षक पर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतवाली अजय नागवंशी, निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु देवांगन, एएसआई कोसो जगत तथा हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सराईपाली में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़

November 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
Next Post

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

August 1, 2026
रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात

रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात

April 12, 2026
प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

April 7, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
  • Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी
  • assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR