• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

Amish Kumari by Amish Kumari
November 14, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Mahadev Satta Case CBI Raid CBI ने महादेव सट्टा मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान CBI ने सट्टेबाजी के कई लाइव पैनलों को चलते हुए पकड़ा और उन्हें ध्वस्त कर दिया।

 

READ ALSO

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Read more Train Mobile Charging New Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रात 11 बजह से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट

 

 

CBI की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह छापेमारी पिछले कुछ दिनों में महादेव एप के पैनल आपरेटरों के परिसरों पर की गई। मौके से मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दस्तावेजों से पता चला है कि सट्टेबाजी के पैसे को म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के जरिए ठिकाने लगाया जा रहा था।

 

 

 

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

महादेव एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कराकर CBI ने एक नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया था। रायपुर स्थित CBI मामलों की विशेष अदालत ने उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान चंद्राकर ने भारत में फैले अपने पैनल आपरेटरों के नेटवर्क के काम करने के तरीके का खुलासा किया। उसे जांच में मिले डिजिटल सबूतों का भी सामना कराया गया। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद 12 नवंबर 2026 को अदालत ने उसे 19 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

विदेश से चल रहा है पूरा सिंडिकेट

राज्य सरकार से मामला ट्रांसफर होने के बाद CBI ने महादेव सट्टा में दो FIR दर्ज की हैं। जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट का मुख्य कार्यालय विदेश में है और भारत में इसे पैनल आपरेटरों के बड़े नेटवर्क के जरिए चलाया जाता है। ये आपरेटर ग्राहकों की आईडी संभालते हैं, दूसरों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में पैसा जमा कराते हैं और फिर हवाला चैनलों के जरिए मुनाफा विदेश भेज देते हैं।

 

फरार आरोपितों के प्रत्यर्पण की कोशिश तेज

Mahadev Satta Case CBI RaidCBI अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों जिनमें विदेश में बैठे लोग भी शामिल हैं, उनके मददगारों और संलिप्त लोक सेवकों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपितों रवि उप्पल, शुभम सोनी, विकास छाबरिया आदि के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जारी है। एजेंसी ने जनता को चेताया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी अवैध है। इसके लिए अपना बैंक खाता, सिम कार्ड या पहचान पत्र किसी को किराए पर देना आपराधिक कृत्य है और ऐसा करने पर खाताधारक पर भी मुकदमा चल सकता है।

 

Related Posts

देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
Next Post

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा

October 12, 2026

Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

November 12, 2026
हफ्ते के 7 दिन, 7 खास ड्रिंक, जानिए लिवर मजबूत रखने और बीमारियों से बचने का आसान तरीका

हफ्ते के 7 दिन, 7 खास ड्रिंक, जानिए लिवर मजबूत रखने और बीमारियों से बचने का आसान तरीका

April 27, 2026

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन इलाकों में 2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • Gold silver price: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का ताजा रेट
  • Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत
  • Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR