• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

Amish Kumari by Amish Kumari
November 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News:  रायगढ़, 15 नवम्बर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

Read More : Petrol Diesel New Rule: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती, कैमरे से होगी नंबर प्लेट की जांच!

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कई बार कम उत्पादन या अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसे में यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि मिलेगी। इस तरह पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक संबल देने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

*3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी*

राज्य सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए 3,100 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य किसानों को उनके नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना और खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

*रायगढ़ जिले में 112 धान उपार्जन केंद्र, 85,501 किसानों का पंजीयन*

रायगढ़ जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 तथा सेवा सहकारी समितियों की संख्या 69 से बढ़ाकर 79 की गई है। जिले में कुल 85,501 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिनका पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 860 किसानों की वृद्धि हुई है।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!

*अवैध धान परिवहन पर रोक के लिए 20 चेक पोस्ट पर निगरानी*

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही अवैध धान परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर नजर रख रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए किसानों को सुगम और पारदर्शी खरीदी सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में की कार्रवाई, भेजा जेल

November 14, 2026
Next Post

Ind Vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Income Tax Refund में क्यों होती है देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

Income Tax Refund में क्यों होती है देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

November 17, 2025
अंतरिक्ष में डॉक्टर नहीं, फिर भी NASA कैसे संभालता है मेडिकल इमरजेंसी?

अंतरिक्ष में डॉक्टर नहीं, फिर भी NASA कैसे संभालता है मेडिकल इमरजेंसी?

January 11, 2026

inflation: अक्टूबर में 6% पर पहुंची थोक महंगाई दर, प्याज-दूध-अंडे की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

November 12, 2026
मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR