• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

Amish Kumari by Amish Kumari
November 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 14 नवम्बर 2026/ धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पुजारियों और बैगा पुजारियों के लिए पूजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं सहायता राशि वितरित की तथा राज्यस्तरीय लोकनृत्य महोत्सवों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

Read More : Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा-पूजारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 173 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की। इसमें 3 हजार 473 बैगा पुजारी शामिल हैं। इस राशि के अंतरण से योजना के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया। इसके तहत राज्य की 386 समितियों के कुल 4 लाख 25 हजार 507 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1,556 प्रकरणों में हितग्राहियों को 21 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
उल्लेखनीय है कि बैगा-पुजारी सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदाय की जाती है। इसी राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग में परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है।

*लोकनृत्य महोत्सव के विजेता दलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव में रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर-चंवरपुर के कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सूरजपुर जिले के पारंपरिक कर्मा दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तथा सरगुजा जिले के जय शिव शारदा कर्मा पार्टी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Read More : HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी


इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले के लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। धमतरी जिले की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा जशपुर जिले के जय मातादी करमा दल, टाटीडांड को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता लोकनृत्य दलों को सम्मानित कर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में की कार्रवाई, भेजा जेल

November 14, 2026
Next Post

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

July 27, 2025

श्री बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

July 27, 2025

SIM Binding: एक जनवरी से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नया नियम, अब बिना सिम के नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram

October 22, 2026

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

September 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR