• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

Amish Kumari by Amish Kumari
November 18, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News :  रायपुर, 18 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल का सकारात्मक परिणाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण अंचलों में दिखाई देने लगा है। गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत कोरजा में इस वर्ष नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि वे अपने ही गांव में सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं।

READ ALSO

Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

’आठ किलोमीटर की दूरी और लंबी कतारों से मिली मुक्ति’

ग्राम पंचायत कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर धनौली धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण धान के परिवहन में समय और श्रम लगता था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में किसानों की अधिक संख्या होने से उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गांव में ही नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है। अब उन्हें धान बेचने के लिए दूसरे गांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही गांव में खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से समय, श्रम और परिवहन की परेशानी कम हुई है। इससे कोरजा सहित आसपास के किसानों में भी खुशी का माहौल है।

किसान तुहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन, डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी सहूलियत’

राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान अब श्किसान तुहर टोकनश् ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। किसान मोबाइल के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान विक्रय कर सकते हैं।

किसान जीवन लाल राठौर ने बताया कि नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गांव में ही खरीदी केंद्र और घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।

’किसानों की सुविधा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में सार्थक पहल’
ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत शासन की उस सोच को साकार कर रही है, जिसके तहत किसानों को उनकी उपज के विक्रय के लिए गांव के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे किसानों की अनावश्यक भागदौड़ कम हो रही है और धान खरीदी व्यवस्था तक उनकी पहुंच आसान बन रही है। स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है तथा खरीदी व्यवस्था अधिक सुलभ बनती है।

’मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’
ग्राम कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने और किसानों को सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले धान बेचने के लिए 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब अपने ही गांव में यह सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कोरजा की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जब गांवों तक पहुंचता है, तो किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव आता है। नवीन धान खरीदी केंद्र और डिजिटल टोकन व्यवस्था के माध्यम से किसानों को सहूलियत प्रदान करने की यह पहल खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News: दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक जब्त

November 18, 2026
Next Post

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

April 15, 2026
“मुकेश अंबानी” ने लॉन्च किया Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, यहां देखे प्लान कि वैलिडिटी और प्राइस!

Jio का 189 रुपये वाला जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

January 27, 2026
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

अब बैंक की तरह आसानी से निकलेगा PF का पैसा, जानिए किन हालातों में कर सकते हैं क्लेम

January 13, 2026
भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कासगंज से जयपुर जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर, 4 की मौत

भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कासगंज से जयपुर जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर, 4 की मौत

January 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR