केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 10 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया गया है। स्जिसे फिलहाल डिजिलॉकर पर जारी किया गया है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र-छात्रा सीबीएसई रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने का संकेत मिलता है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।
CBSE बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को कैसे करें चेक
CBSE बोर्ड 10वीं के परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंड्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा।
इतना करते ही आपके सामने सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स अपने 10वीं के परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
















