• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 18, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *18 नवंबर, रायगढ़* । शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और विश्वास में लेकर उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और रुपये वापस मांगने पर शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

READ ALSO

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

Read More : Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मूलतः तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर काम करती है। युवती ने 16 नवंबर 2026 को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर माह में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को पसंद करने और उससे शादी करने की बात कहकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात आरोपी उसके किराये के मकान में पहुंचा और शादी करने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान अपनी आर्थिक जरूरत बताकर आरोपी ने युवती से करीब 93 हजार रुपये भी ले लिए। 28 अक्टूबर को जब युवती ने आवश्यकता पड़ने पर अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार करते हुए शादी नहीं करने और जो करना है कर लेने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/2026, धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की तो जानकारी मिली कि वह थाना जूटमिल के एक मारपीट के मामले में जेल में बंद है। दिनांक 17 नवंबर 2026 की शाम मारपीट के प्रकरण में जमानत पर जेल से रिहा होते ही महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जेलपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के बाद *आरोपी मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन उर्फ मेहराब अंसारी, पिता मो. सफिउद्दीन अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जूटमिल के सामने गली, थाना जूटमिल, रायगढ़* को महिला थाना के प्रकरण में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक जब्त

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सतत पर्यवेक्षण में की गई इस त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राजेश उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

August 8, 2025
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 14, 2025
जूटमिल पुलिस की कड़ी कार्रवाई, झगड़ा-विवाद में शामिल 4 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

जूटमिल पुलिस की कड़ी कार्रवाई, झगड़ा-विवाद में शामिल 4 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

January 14, 2026

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam
  • Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR