• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, May 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in राशिफल
जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 08 अगस्त 2025

 

READ ALSO

आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आएगा और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी, पढ़े दैनिक राशिफल!

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी, स्वच्छ भारत मिशन एवं समग्र तथा अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में निर्माणाधीन आवासों की गहन समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन आवासों के प्रगति के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना में से है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा करते हुए समय पर मजदूरी भुगतान करने के निर्देश दिये।

जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने श्रमिकों को उनकी मजदूरी भुगतान समय पर प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने शौचालयों एवं सेग्रीगेशन शेड के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होंने कम प्रगति वाले जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी व मैदानी अमला को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में स्व सहायता समूहों में परिवार सेचुरेशन, एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज, लखपति दीदी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में सर्व जनपद पंचायत सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), उप अभियंता, विकासखण्ड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना/स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक/क्षेत्रीय समन्वयक (एनआरएलएम), तकनीकी सहायक (मनरेगा/प्रधानमंत्री आवास), विकास विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं संकाय सदस्य (बीपीआरसी) उपस्थित रहे।

Related Posts

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल
राशिफल

आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल

May 12, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!
राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आएगा और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी, पढ़े दैनिक राशिफल!

May 11, 2026
इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

May 10, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, पढ़े 9 मई का राशिफल!

May 9, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

May 8, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल

May 7, 2026
Next Post
धान बेचने और योजनाओं के लाभ के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य

धान विक्रय एवं कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन कराना अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

पत्थलगांव जनपद परिसर में बनी दुकानों की जल्द होगी नीलामी

July 27, 2025
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

LPG संकट: दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट में सिर्फ दो दिन का बैकअप, कल से Swiggy-Zomato की डिलीवरी पर असर संभव

March 10, 2026
मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

September 14, 2025
तेल सप्लाई को लेकर चिंता के बीच सरकार का आश्वासन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ेंगी

तेल सप्लाई को लेकर चिंता के बीच सरकार का आश्वासन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ेंगी

March 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बड़ा हादसा; नहाने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत
  • भारत में डाउन हुए Google, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी; सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
  • ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार
  • NEET परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR