Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग की 18 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अक्कवाना’ का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। 19 नवंबर को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 19 नवंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं 20 और 21 नवंबर को एक-दो जगहों पर भारी बारिश (CG Rain Alert) हो सकती है।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (CG Rain Alert) हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
20-21 नवंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में मौजूद था। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर तक तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
अंबिकापुर में सबसे कम तापमान, रायपुर सबसे गर्म
Chhattisgarh newsछत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा। तापमान की बात करें तो अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में सबसे ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ















