• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 19, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *19 नवंबर, रायगढ़* । जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

Read More: Rashifal For Today : मेष समेत इन राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में भी दिखेगा सुधार, पढ़िए दैनिक राशिफल!

जानकारी के अनुसार मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा थाना सीतापुर जिला सरगुजा ने 17 नवंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2026 को दोनों घरेलू एवं व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात के वक्त बीच विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कापू धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी और संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में इस संवेदनशील अपराध की त्वरित कार्यवाही- में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोमरे, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Read More: HDFC Bank: HDFC बैंक ने Credit Card से जुड़े नियम बदले, इस दिन से होंगे लागू

*आरोपी – सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा पिता बिरेन साय पहाडी कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम टेढ़ासेमरा थाना कापू जिला रायगढ़*

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“घरेलू विवाद और छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आकर हिंसा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। आपसी विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं, जिसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। आम नागरिकों से अपील है कि विवाद की स्थिति में संयम और समझदारी से काम लें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

November 18, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

April 19, 2026
नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

July 27, 2026
विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

July 28, 2025
त्योहारों पर सफर होगा आसान, रेलवे ने 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कब से होगी शुरुआत…

त्योहारों पर सफर होगा आसान, रेलवे ने 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कब से होगी शुरुआत…

August 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई 33 विदेशी ब्रांडों की शराब, जानें नई कीमतें
  • Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: AICC ने जारी की 81 सचिवों की नई सूची
  • Gold Price today: सोना 4,400 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का ताजा रेट
  • Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR