Chhattisarh news today उड़ीसा के तट से टकराए चक्रवात का असर बस्तर में भी दिखाई देने लगा है आसमान में काले बादल छाए हुए हैं हालांकि चक्रवात का रास्ता बदलने से बस्तर में इसका कर कम दिखाई देगा, लेकिन मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कई जिलों में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, वही चक्रवात के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और रिशेड्यूल किया है साउथ कोस्ट रेलवे ने 22 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 22 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है, जबकि एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।खबरें पढ़ें
इसका सीधा असर बस्तर के यात्रियों पर भी पड़ेगा। विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 19 नवंबर को करीब 8 घंटे की देरी से रवाना होगी। इसके अलावा हीराखंड एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।वहीं, मौसम में बदलाव और संभावित हल्की बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ सकती है। खेतों में खड़ी फसलों पर बारिश का असर पड़ने की आशंका है।
read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई 33 विदेशी ब्रांडों की शराब, जानें नई कीमतें
बस्तर के यात्रियों पर सीधा असर
इस फैसले का सीधा असर बस्तर, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के यात्रियों पर पड़ेगा। विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस (18515) 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगी। वापसी में किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (18516) भी इन्हीं दो दिनों तक नहीं चलेगी। वहीं, जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448) 19 नवंबर को 8 घंटे देरी से चलेगी।
20 नवंबर को रद्द प्रमुख ट्रेनें
20 नवंबर को विशाखापत्तनम-गुनुपुर और गुनुपुर-विशाखापत्तनम ट्रेनें रद्द रहेंगी। विशाखापत्तनम-पलासा, पलासा-विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस भी नहीं चलेंगी। इसके अलावा भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी और पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ भी रद्द हैं। यशवंतपुर-पुरी गरीब रथ 21 नवंबर को नहीं चलेगी। कटक और ब्रह्मपुर की कुछ सेवाएं भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों का समय और रूट बदला
लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट 11 घंटे और विवेक एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चलेगी। गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे और एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से रवाना होगी। भुवनेश्वर-केएसआर बेंगलुरु प्रशांति एक्सप्रेस 20 नवंबर को साढ़े छह घंटे लेट चलेगी। विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस (20807) 20 नवंबर को बदले रूट से चलेगी। यह ट्रेन विजयनगरम, रायगढ़ा, टिटलागढ़ और संबलपुर होकर जाएगी।
Also read:Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई 33 विदेशी ब्रांडों की शराब, जानें नई कीमतें
रेलवे ने बनाए 24 घंटे के वॉर रूम
हालात से निपटने के लिए जोनल और मंडल मुख्यालयों में वॉर रूम बने हैं। महाप्रबंधक संदीप माथुर लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। संवेदनशील पुलों, पटरियों और सिग्नल सिस्टम की निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात हैं। सात प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी शुरू किए गए हैं। मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था तैयार है। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने को कहा है।
सुकमा में 22 नवम्बर भारी बारिश की संभावना
Chhattisarh news todayभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (मौसम केन्द्र, रायपुर) तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर) द्वारा सुकमा जिले के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह बुलेटिन जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 18 से 22 नवम्बर 2026 के दौरान आसमान में 75 से 100 प्रतिशत तक घने बादल छाए रहने तथा 21 एवं 22 नवम्बर को भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में नमी (आर्द्रता) 50 से 95 प्रतिशत के मध्य रहेगी तथा उत्तर एवं उत्तर-पूर्व दिशा से 2 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है
















