India A Vs Pakistan A राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज 22 नवंबर को भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे मैच शुरू होगा
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 (Rising Stars Asia Cup 2026) में आज यानी की रविवार 22 नवंबर को भारत-A औरपाकिस्तान-A (India Pakistan A Match Today) के बीच रोमांचक मुकाबला (India A vs Pakistan A Live Match) देखने को मिलेगा। यह मुकाबल दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 3 बजे टॉस किया जाएगा।
तीसरी बार आमने- सामने होगी इंडिया-पाकिस्तान की टीम
इस महीने क्रिकेट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान (India A vs Pakistan A Match 2026) टीम आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें अंडर -19 एशिया कप में दो बार आपस में भिड़ी, जिसमें से लीग स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने दर्ज की तो वहीं फाइनल मुकाबले में रोमांचक मैच खेलते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।
ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी – अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के स्टार प्लेयर्स में शामिल है। दोनों की बल्लेबाजी का जबाव नहीं। दोनों अपने बल्लेबाजी के लिए देशभर में मशहूर हैं। आज टीम से ओपनिंग करने भी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही उतरेंगे। फैंस को दोनों क्रिकेटर से बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना होगा। दोनों अपने बल्ले का जादू आज दिखा पाते हैं या नहीं?
इंडिया टीम मैच के लिए Ready
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11(IND A vs PAK A Playing 11)
भारत-A
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
पाकिस्तान-A
India A Vs Pakistan Aअब्दुल समद (कप्तान), शमील हुसैन, माज सदाकत, सुफयान मुकिम, अली रजा, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली, रोहेल नजीर, दानिश अजीज, शाहजेब खान, अहमद दानियाल।















