• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

Amish Kumari by Amish Kumari
November 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News :  बालोद, 23 नवंबर 2026/

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को प्रमुखता से लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से शिकायतों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई। वहीं बैठक में अनुपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर को निलंबित करने तथा पूर्व में निलंबित पटवारियों को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से जिले के किसी भी स्कूल परिसर के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री कतई न हो तथा ऐसा पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष रूप से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके।

READ ALSO

Today Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गंभीरता और पारदर्शिता से करें निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित एवं स्पेशल क्लोज्ड किए जा रहे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करें और उनका उचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरणों को बंद करने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करना उचित नहीं है। प्रत्येक शिकायत के निराकरण की वास्तविक स्थिति और उससे संबंधित तथ्यात्मक कारण स्पष्ट रूप से दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

धान खरीदी व्यवस्था की विस्तार से की समीक्षा

बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, सुचारु व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केंद्रों में टोकन व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, धान की तौल और सुरक्षित रखरखाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बिटाल, खोलझर, पेण्डरवानी और कुसुमकसा में विद्युत पोल के झुके हुए तार को व्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित सब इंजीनियर को निलंबित करने तथा निलंबित पटवारियों को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुपस्थित सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में निलंबित किए गए पटवारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उन्हें आरोप पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अनुपस्थित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपने दायित्वों का गंभीरता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करें। शासकीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव, श्री हरिवंश सिंह मिरी एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

November 23, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अजय की बदली राह, एक कॉल पर समस्या का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अजय की बदली राह, एक कॉल पर समस्या का हुआ समाधान

July 27, 2026
HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका! आज से लोन हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई आपकी EMI

HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका! आज से लोन हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई आपकी EMI

June 8, 2026

Welcome To The Jungle OTT: सिनेमाघरों के बाद अब इस OTT पर रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

August 22, 2026
“ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

“ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

April 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR