• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*

Suman Singh by Suman Singh
August 21, 2025
in रायगढ़
0
*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

 

READ ALSO

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य: मुख्यमंत्री साय

 

रायगढ़, 21 अगस्त 2025

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर जिले में झगड़ा–विवाद में संलग्न युवकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पीपी उर्फ यशवंत सारथी उम्र 26 वर्ष और अरविंद काक उम्र 21 वर्ष शामिल हैं।

घटना 23 जुलाई की है जब जोगीडीपा निवासी गोविंदा सारथी अपने दोस्त सचिन यादव के साथ रामझरना जल लेने गया था। देर रात करीब तीन बजे जब दोनों स्कूटी से लौट रहे थे तभी महिंद्रा शो रूम के पास आरोपियों ने अपनी कार और मोटरसाइकिल से उनका रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने हमला किया। इसी दौरान आरोपी पीपी सारथी ने चाकू से वार कर गोविंदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आहत को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया।

मामले में थाना कोतवाली ने अपराध क्रमांक 359/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया था। गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बाद में धारा 118(1) को हटाकर धारा 118(2) एवं 109(1) बीएनएस जोड़ी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे लेकिन 19 अगस्त को मोहल्ले में घूमते दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी यशवंत सारथी के मेमोरण्डम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और आरोपी अरविंद काक से बांस का डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पीपी उर्फ यशवंत सारथी पिता समीर सारथी निवासी जोगीडीपा तथा अरविंद काक पिता ललित काक निवासी रामभाठा रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायगढ़

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 5, 2025
किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य: मुख्यमंत्री साय
रायगढ़

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य: मुख्यमंत्री साय

September 5, 2025
महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-मुख्यमंत्री  साय
रायगढ़

महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-मुख्यमंत्री साय

September 5, 2025
सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
रायगढ़

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

September 5, 2025
उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील
रायगढ़

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील

September 4, 2025
जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद
रायगढ़

जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद

September 4, 2025
Next Post
*फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करेंं पूर्ण-कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी*

*फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करेंं पूर्ण-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

August 5, 2025
खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

August 2, 2025
सुकमा में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना बनी बदलाव का माध्यम

सुकमा में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना बनी बदलाव का माध्यम

August 6, 2025
संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

August 19, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • GST में कटौती के बाद किसानों को जबरदस्त फायदा; ट्रैक्टर-खाद सस्ता, कृषि यंत्रों पर मिली छूट..
  • UPI यूजर्स के लिए GOOD NEWS! अब 24 घंटे में कर पाएंगे 10 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन… जानिए कब से होगा लागू?
  • रायपुर में AI गणेश प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पंडाल के बाहर किया चक्काजाम और हनुमान चालीसा का पाठ…
  • रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR