• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात

Amish Kumari by Amish Kumari
August 22, 2025
in शिक्षा
उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री  रामविचार नेताम से की मुलाकात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी के रेक्टर प्रो. ओयबेक आब्दीमुमीनोविच रोज़िव सहित अध्ययन दल के प्रतिनिधि मंडल ने आज कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम से अटल नगर, नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने उज्बेकिस्तान के कृषि वैज्ञानिकों का छत्तीसगढ़ के पावन धरती में आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. ओयबेक रोज़िव ने बताया कि हिन्दुस्तान और ताशकंद का तीन हजार वर्ष पुराना संबंध है। उन्होंने बताया कि ताशकंद उज्बेकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह मध्य एशिया में स्थित है और अपनी आधुनिक वास्तुकला, चौड़ी सड़कों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा बेहतर जैव प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है।

प्रो. रोजिव ने मंत्री  नेताम को बताया कि वे अध्ययन भ्रमण में छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्हें यहां धान की विलक्षण जैव विविधता एवं उत्पादन तकनीक ने गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उनके संस्थान ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के साथ कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग हेतु समझौता किया है।

प्रो. रोज़िव ने बताया कि उज्बेकिस्तान में भी मछली पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में काफी अच्छे काम हुए है। वह भी अवलोकन योग्य है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में 4 संकाय, 14 विभाग एवं 34 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं जिनमें लगभग 8 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा 7 देशों के साथ अनुसंधान सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम को उज्बेकिस्तान आने आमंत्रित किया। मंत्री  नेताम ने कहा कि निश्चित ही कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए हुए समझौते से छत्तीसगढ़ और उज्बेकिस्तान के विद्यार्थीयों को उच्च शिक्षा मेें काफी मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को भी नई तकनीकों एवं शोध से काफी फायदा होगा। मंत्री श्री नेताम ने प्रो. रोजिव के निमंत्रण पर जल्द ही उज्बेकिस्तान आने की बात कही।

गौरतलब है कि प्रो. रोज़िव गुरूवार को रायपुर में आयोजित “कृषि में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग” विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य दोनों शिक्षा एवं अनुसंधान में सहयोग हेतु एमओयू पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। समझौते के तहत कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण, सुगंध एवं औषधीय पौधों का उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, जैव प्रौद्योगिकी और उद्यमिता विकास जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान कार्य किए जाएंगे। इससे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 23, 2026
छत्तीसगढ़ में NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस का टकराव, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस का टकराव, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

July 22, 2026
NEET पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘छात्रों के भविष्य के साथ बुरा नहीं होने देंगे’
शिक्षा

NEET पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘छात्रों के भविष्य के साथ बुरा नहीं होने देंगे’

July 21, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

SAIL में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 20, 2026
सीबीएसई 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानिए अब कब होगी एग्जाम
शिक्षा

CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी, जानिए कब होगा Exam…

July 18, 2026
Next Post
कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

90 साल के धर्मेंद्र को लेकर आई बुरी खबर, वेंटिलेटर पर बॉलीवुड के हीमैन, फैन्स कर रहे हैं दुआ

90 साल के धर्मेंद्र को लेकर आई बुरी खबर, वेंटिलेटर पर बॉलीवुड के हीमैन, फैन्स कर रहे हैं दुआ

November 10, 2025
साल का सबसे छोटा दिन होगा आज; रात सबसे होगी लंबी, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

साल का सबसे छोटा दिन होगा आज; रात सबसे होगी लंबी, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

December 21, 2025
विशेष लेख : सहकार से समृद्धि छत्तीसगढ़ में खुशहाली का नया मार्ग

विशेष लेख : सहकार से समृद्धि छत्तीसगढ़ में खुशहाली का नया मार्ग

May 15, 2026
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा;सर्च ऑपरेशन जारी

February 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • LPG के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना ! बस 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, जानिए कैसे?
  • भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR