• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा

Amish Kumari by Amish Kumari
May 20, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस कार्रवाई ने बड़ा खुलासा कर दिया। अंबिकापुर से लापता युवती की खोज में पहुंची पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मिले। प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh top news: जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा; बस और बाइक की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत

Latest Cg News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

 

 

गुमशुदा युवती की तलाश में कवर्धा पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की एक युवती कुछ दिनों से लापता थी। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि युवती कवर्धा के घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर के मकान में हो सकती है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस को वहां गुमशुदा युवती नहीं मिली, लेकिन मकान के भीतर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में मौजूद पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

 

 

पूछताछ में सामने आया देह व्यापार का शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामला केवल सेक्स रैकेट तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है।

कोरबा की रहने वाली हैं युवतियां

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई तीन युवतियों में से दो कोरबा की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती बिलासपुर की निवासी है। वहीं हिरासत में लिया गया युवक कवर्धा का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।

 

पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

मामले को लेकर पुलिस अब गुमशुदगी, मानव तस्करी और देह व्यापार समेत कई एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है और मकान से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

मामले में कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि अंबिकापुर से कुछ लोग मदद मांगने पहुंचे थे। उनके परिवार की एक युवती गुमशुदा है, जिसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिली थी कि युवती कवर्धा में किरण पनागर के घर पर मौजूद है। इसी आधार पर पुलिस ने सहयोगात्मक कार्रवाई करते हुए रेड डाली। उन्होंने बताया कि मौके से तीन युवतियां और एक युवक मिले हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा; बस और बाइक की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

November 22, 2026
Next Post
*महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार*

*महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात

बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

February 8, 2026
बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

August 24, 2025
बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

New Rules: 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

October 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Health tips: सर्दियों में शकरकंद खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा; बस और बाइक की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत
  • Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, इस प्लेटफार्म में होगी स्ट्रीम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR