• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

नेशनल स्पेस डे पर PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा गगनयान का पहला मॉड्यूल…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2025
in देश
नेशनल स्पेस डे पर PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा गगनयान का पहला मॉड्यूल…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

2025 को देश नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए इसरो की उपब्धियों की सराहना की। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार स्पेस डे की थीम है – ‘आर्यभट्ट से गगनयान तक’। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है। आज हम देख रहे हैं कि कितने कम समय में ही नेशनल स्पेस डे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।

मैं स्पेस सेक्टर से जुड़े सभी लोगों को, वैज्ञानिकों को, सभी युवाओं को नेशनल स्पेस डे की बधाई देता हूं। अभी भारत ने International Olympiad on Astronomy and Astrophysics की मेज़बानी भी की है। इसमें दुनिया के 60 से अधिक देशों के 300 युवाओं ने हिस्सा लिया। भारत के युवाओं ने मेडल भी जीते हैं। युवाओं में स्पेस से जुड़ी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ISRO की तरफ से पहल की जा रही है

READ ALSO

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धियां हासिल करना भारत और भारतीय वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। अभी दो साल पहले ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रचने वाला पहला देश बना था। पीएम मोदी ने कहा कि हम अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाले दुनिया के चौथे देश भी बन गए हैं।

 

 

 

हमें हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वहां कोई ठहराव नहीं है, कोई अंतिम पड़ाव नहीं है। मेरा मानना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए, इसीलिए मैंने लाल किले से कहा था कि हमारा मार्ग है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म…।

भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा

 

पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही आप सब वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा और आने वाले समय में भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा। अभी हम चंद्रमा और मार्स तक पहुंचे हैं, अब हमें गहरे अंतरिक्ष में उन हिस्सों तक भी पहुंचना है जहां मानवता के भविष्य के लिए कई जरूरी रहस्य छिपे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए मील के पत्थर गढ़ना भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है।

 

 

 

अमेरिका को झटका! फ्रांस के साथ मिलकर भारत बनाएगा स्वदेशी स्टील्थ जेट इंजन

 

 

कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात का किया जिक्र

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी 3 दिन पहले ही मेरी मुलाकात ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से हुई थी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। वह क्षण, वह एहसास जब उन्होंने मुझे तिरंगा दिखाया, शब्दों से परे है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु के साथ अपनी चर्चा में, मैंने नए भारत के युवाओं के अपार साहस और अनंत सपनों को देखा है। इन सपनों को आगे बढ़ाने के लिए, हम भारत का अंतरिक्ष यात्री पूल भी तैयार करने जा रहे हैं। आज अंतरिक्ष दिवस पर, मैं अपने युवा मित्रों को भारत के सपनों को पंख देने के लिए इस अंतरिक्ष यात्री पूल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। आज भारत सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी सफल तकनीकों में तेज़ी से प्रगति कर रहा है।

इसरो चीफ ने कही ये बातें

 

इसरो चीफ वी. नारायणन ने कहा कि उनके निर्देश और विजन के आधार पर हम चंद्रयान-4 मिशन शुरू करने जा रहे हैं। हम वीनस ऑर्बिटर मिशन शुरू करने जा रहे हैं। हम 2035 तक बीएएस (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) नामक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने जा रहे हैं और पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एनजीएल (नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्चर) को मंजूरी दे दी है। 2040 तक भारत चंद्रमा पर उतरेगा और हम सुरक्षित वापस आएंगे।

Related Posts

देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
देश

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

November 11, 2026
देश

Kolkata Flight Hijack: Air India की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

November 11, 2026
देश

Bulgaria Highway Accident: भीषण सड़क हादशा; घने कोहरे के कारण आपस में टकराई 70 से ज्यादा गाड़ियां, 12 लोगों की गई जान!

November 11, 2026
Next Post
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 56 ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें लिस्ट..

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 56 ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

June 19, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर में होगा ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

March 7, 2026
जरूरी खबर! 1 सितंबर से पहले करवा ले Adhar से जुड़े ये काम, वरना इनवैलिड हो जाएगा आपका ID…

जरूरी खबर! 1 सितंबर से पहले करवा ले Adhar से जुड़े ये काम, वरना इनवैलिड हो जाएगा आपका ID…

August 29, 2025

Indian Railways: 1 अक्टूबर से रेलवे की खास चेकिंग, टिकट के साथ रखना होगा ये खास दस्तावेज

September 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • UPSC ESE 2027: UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम
  • RBI New DMT Rules 2026: बैंक अकाउंट नहीं है तब भी कर पाएंगे 50000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन, जानें नया नियम
  • Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट
  • EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR