• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन सदैव तत्पर – कलेक्टर उइके

Amish Kumari by Amish Kumari
July 27, 2025
in अन्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

गरियाबंद, 27 जुलाई 2025

 

READ ALSO

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

कलेक्टर  बी.एस. उइके के निर्देशानुसार जिले में बच्चों के बेहतर सुपोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल तथा कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज के लिए आज छुरा के सांस्कृतिक भवन में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इसकी शुरुआत शुक्रवार 25 जुलाई को जिला मुख्यालय से किया गया था। इसी तरह 03 अगस्त को मैनपुर में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

 

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का गंभीरतापूर्वक स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के पालकों को बच्चों के बेहतर देखभाल एवं कुपोषण को दूर करने खानपान से संबंधित आवश्यक सलाह भी दिया जा रहा है। शिविर में बच्चों का सामान्य विकास, मनोभाव, बोलचाल, हाथ-पैर की एक्टीविटी, मानसिक विकास, बोलने-सुनने, पिछड़ापन, शारीरिक विकास, जन्मजात बीमारी, चर्मरोग, हृदय रोग, बौद्धिक विकास सहित अन्य शारीरिक कमजोरियों की जानकारी लेकर उनका निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां वितरित की गई। छुरा विकासखण्ड के लगभग 200 से अधिक बच्चों का वजन माप, वृद्धि चार्ट एवं आवश्यक मापदण्डों में पंजीयन किया गया। इसके आधार पर डॉ भट्टर ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक ईलाज एवं देखभाल के लिए सुझाव देते हुए उनके आहार एवं खान-पान के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिकित्सकीय दल मौजूद रहे।

 

इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सदैव तत्पर एवं सजग है। गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विशेष पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि छुरा विकासखण्ड के 126 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी द्वारा गोद लेकर अतिरिक्त आहार देने एवं ईलाज में सहायता करने के लिए सभी वर्ग के लोग सामने आ रहे है। कलेक्टर श्री उइके ने हेल्थ कैम्प में लाये गये कुछ अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के एनआरसी में भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से डॉक्टर भट्टर एवं उनकी टीम की मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन करने पर डॉ. अशोक भट्टर की सराहना की। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए दिये गये सलाह का अक्षरशः पालन करने का आग्रह शिशुवती माताओं एवं अभिभावकों से किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक भट्टर ने कहा कि मेगा हेल्थ कैम्प गरियाबंद जिला प्रशासन की विशेष पहल है। हमारी टीम ने समाज सेवा में भागीदारी निभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुपोषण बच्चों के लिए अभिशाप बन जाता है। इसलिए इसको दूर करने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कुपोषण से लड़ाई में पोषण आहार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

 

कार्यक्रम में डीपीओ श्री पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को उत्साहपूर्वक गोद ले रहे है, ताकि जिले के कोई भी बच्चे कुपोषित न रहे। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों की उचित देखभाल एवं 06 माह तक निर्धारित पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सहमति प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और निगरानी प्रदान की जाएगी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, जिला पंचायत सदस्य श्री लेखराज धुरवा, सीडीपीओ श्री चन्दूलाल साहू, श्री चन्द्रहास साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बच्चे के अभिभावकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Posts

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

May 13, 2026
हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा
अन्य

हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

May 12, 2026
रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
अन्य

रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…

May 10, 2026
साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ
अन्य

साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ

May 9, 2026
रोज एक चम्मच घी खाने से कम हो सकता है कई बीमारियों का खतरा, मजबूत बनेगी सेहत
अन्य

रोज एक चम्मच घी खाने से कम हो सकता है कई बीमारियों का खतरा, मजबूत बनेगी सेहत

May 9, 2026
जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
अन्य

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

May 8, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख – छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

August 6, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

November 28, 2025
Jio यूजर्स की मौज! 5जी यूजर्स को फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड Gemini 3 का एक्सेस…

Jio यूजर्स की मौज! 5जी यूजर्स को फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड Gemini 3 का एक्सेस…

November 20, 2025
गैस लीक से मचा हाहाकार, आंध्र प्रदेश में तेल कुएं के आसपास हाई अलर्ट

गैस लीक से मचा हाहाकार, आंध्र प्रदेश में तेल कुएं के आसपास हाई अलर्ट

January 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम
  • पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
  • NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR