• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 में छत्तीसगढ़ से अब तक के सर्वाधिक 50 कलाकार हो रहे शामिल

Amish Kumari by Amish Kumari
September 1, 2025
in रायगढ़
चक्रधर समारोह 2025 में छत्तीसगढ़ से अब तक के सर्वाधिक 50 कलाकार हो रहे शामिल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 1 सितम्बर 2025/ चक्रधर समारोह को शासन प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बनाने की पूरी कोशिश की जाती रही है। इसलिये स्थानीय के नाम पर केवल रायगढ़ से ही सभी कलाकार लिया जाना संभव नहीं हो पाता है। चक्रधर समारोह की गरिमा महाराजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है उनके समय मे भी देश के नामी कलाकारों से समन्वय बना रहा है। राष्ट्रीय कलाकारों और छत्तीसगढ़ के बड़े कलाकारो को इस इरादे से भी आमंत्रित किया जाता रहा है ताकि उनसे प्रेरित होकर रायगढ़ से भी राष्ट्रीय स्तर की नामचीन प्रतिभाएं तैयार हो सकें। इस बार के चक्रधर समारोह में कुल 63 प्रतिशत कलाकार छत्तीसगढ के हैं, जो विगत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक हैं। चयन समिति के द्वारा पूरी कोशिश होती है कि स्वतंत्र रूप से सभी कलाकारों को मंच पर अवसर दिये जाने का प्रयास हो।

READ ALSO

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चक्रधर समारोह में 4 पद्मश्री सहित देश और प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सभी से समन्वय कर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यदि किसी कलाकार द्वारा कार्यक्रम में मानदेय के चलते सहभागिता को लेकर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है तो इस पर आयोजन समिति स्पष्ट करती है कि किसी कलाकार के भुगतान सहमति की राशि वही हो सकती है जो आयोजन समिति ने बताई हो। यही अधिकारिक मानदेय मानना चाहिये। यदि किसी कलाकार को आयोजन समिति के बजाय किसी अन्य माध्यम से राशि तय होने की सूचना मिली हो तो उसे उचित नही माना जा सकता बल्कि उनको स्वयं भी अथवा अपने सक्षम प्रतिनिधि द्वारा आयोजन समिति से सहमति के संबंध में चर्चा करनी चाहिये। इस मामले का अवलोकन करने पर पाया गया है कि पर्याप्त संवाद के अभाव में संभवतः भ्रम की स्थिति निर्मित हुई है। किसी कलाकार के तय मानदेय में कटौती का प्रश्न ही नही है। आयोजन समिति द्वारा एक तय राशि ही बताई जाती है। स्थानीय कलाकार के लिये प्रशासन हमेशा संवेदनशील होता है।

कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के उपरांत भी कुछ उभरते कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति का अनुरोध किया गया। सारे कार्यक्रम स्लाॅट भरे जा चुके थे, ऐसे मे कार्यक्रम दिया जाना संभव नही था। किंतु नवोदित कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु चक्रधर समारोह का मंच प्रदान करने की आयोजन समिति की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप ऐसे अधिकतम आवेदनों को स्वीकार करते हुए कलाकारों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। जिससे प्रतिदिन कार्यक्रम अवधि भी बढ़ी। यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि कार्यक्रम को जब अंतिम रूप दिया गया तब 53 कलाकारों की प्रस्तुतियां होनी थी। किन्तु आज की स्थिति में समारोह में 79 कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के 50 कलाकार हैं। चक्रधर समारोह के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश के कलाकार समारोह में शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन समिति की स्थानीय कलाकारों को चक्रधर समारोह का मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम की रूपरेखा देखें तो अधिक संख्या में कार्यक्रम निर्धारित होने के चलते कार्यक्रम जल्द प्रारंभ किया जाता है, ताकि रात में कार्यक्रम निर्धारित समय तक समाप्त किया जा सके। चूंकि यह 10 दिवसीय कार्यक्रम है, अतः प्रतिदिन समय से कार्यक्रम खत्म किया जाना आवश्यक है क्योंकि समारोह के साथ साथ अन्य प्रशासनिक कार्यों में अधिकारी कर्मचारी संलग्न होते हैं। वहीं जहां तक दर्शकों का प्रश्न है तो चक्रधर समारोह का सीधा प्रसारण राज्य स्तरीय चैनलों और यूट्यूब पर किया जा रहा है। जिसे प्रदेश के साथ देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों लोगों के द्वारा प्रतिदिन लाइव देखा जा रहा है। अतः कलाकारों के लिए मंच के साथ वर्चुअल माध्यमों में भी दर्शक उपलब्ध होते हैं।

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
Next Post
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

October 19, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार

August 29, 2026
पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका
  • Visa Rules: भारत ने आसान किए वीजा नियम, इन लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
  • Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका
  • Ind Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मुकाबला कल, नोट कीजिए मैच की बदली हुई टीम इंडिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR