• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Suman Singh by Suman Singh
September 1, 2025
in मनोरंजन
0
इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सितंबर की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास होने जा रही है। इस हफ्ते मिस्ट्री, थ्रिलर और रियलिटी शो का दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा। जहां एक ओर नेटफ्लिक्स पर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज वेडनेसडे सीजन 2 रिलीज हो रही है, वहीं जी5 पर एक सस्पेंस से भरी मलयालम सीरीज कम्मट्टम। इसके अलावा मनोज बाजपेयी की इंस्पेक्टर जेंडे भी रिलीज हो रही है और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर अश्नीर ग्रोवर का नया रियलिटी शो राइज एंड फॉल भी दस्तक दे रहा है। इसका सीधा मतलब है कि इस हफ्ते बहुत कुछ रोचक होने वाला है, जो पूरे हफ्ते आपका मनोरंजन करेगा। क्या कुछ खास है।

 

READ ALSO

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

 

 

वेडनेसडे सीजन 2 पार्ट 2

 

रिलीज डेट: 3 सितंबर

 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

 

नेवरमोर अकादमी में लौटती हैं वेडनेसडे एडम्स (जेना ऑर्टेगा), लेकिन इस बार माहौल पहले से कहीं ज्यादा रहस्यमय और खतरनाक है। नए सेमेस्टर में छिपे रहस्यों और अलौकिक ताकतों के बीच, वेडनेसडे को एक बार फिर अपने मन और मतिभ्रम के बीच संतुलन बनाना है। सीजन 2 का दूसरा भाग, पहले भाग के रोमांचक क्लिफहैंगर से सीधे जुड़ता है और इसमें एक धमाकेदार सरप्राइज है पॉप आइकन लेडी गागा नेवरमोर अकादमी की एक रहस्यमयी टीचर के रूप में अपनी वेब सीरीज की शुरुआत कर रही हैं। जेना ऑर्टेगा, लेडी गागा, कैथरीन जेटा-जोन्स, लुइस गुजमैन, एम्मा मायर्स, जॉय संडे, आइजैक ऑर्डोनेज, स्टीव बुसेमी, जोआना लुमली, इसमें लीड एक्टर्स हैं।

 

 

 

कमट्टम

 

रिलीज डेट: 5 सितंबर

 

कहां देखें: जी 5

 

यह मलयालम क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की कहानी है, जो एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच में जुटे हैं। इसी दौरान सैमुअल उम्मान की रहस्यमयी मौत होती है। जैसे-जैसे वह सैमुअल के कर्मचारी फ्रांसिस तक पहुंचता हैं, धीरे-धीरे परतें खुलने लगती हैं और पता चलता है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। सुदेव नायर, जियो बेबी, विव्या संथ, अखिल कवलयूर, श्रीरेखा, अरुण सोल, जोर्डी पूजार, अजय वासुदेव, जिन्स भास्कर सीरीज के मुख्य कलाकार हैं।

 

 

 

 

राइज एंड फॉल

 

रिलीज डेट: 6 सितंबर

 

कहां देखें: अमेजन एमएक्स प्लेयर

 

पॉपुलर बिजनेस पर्सनैलिटी अश्नीर ग्रोवर इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं, जो कंटेस्टेंट्स की रफ्तार से बदलती किस्मतों को दिखाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स को ताकत और ज़मीन दोनों के टेस्ट से गुजरना पड़ेगा, कोई उठेगा तो कोई गिरेगा। अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, किकू शारदा, कुब्रा सैत, शालिनी पासी, सीमा खान सहित अन्य चेहरे शो में नजर आएंगे।

 

 

 

इंस्पेक्टर जेंडे

 

रिलीज डेट: 5 सितंबर

 

 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

 

मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक गहन और दमदार भूमिका में लौट रहे हैं। इस बार एक ईमानदार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर जेंडे के रूप में। फिल्म की कहानी 1970-80 के दशक में कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की गिरफ्तारी पर आधारित है, जिसे इस फिल्म में कार्ल भोजराज के रूप में दर्शाया गया है। जेंडे और भोजराज के बीच यह एक बेहद रोमांचक चूहे-बिल्ली का खेल है, जहां रणनीति, सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक द्वंद्व का जबरदस्त मिश्रण है।

 

 

 

घाटी

 

रिलीज डेट: 5 सितंबर

 

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

 

अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली यह तेलुगु फिल्म एक सशक्त महिला की कहानी है, जो मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में अनजाने में उलझ जाती है। निर्देशक कृष जगरलामुदी ने इस एक्शन-क्राइम ड्रामा को एक सामाजिक चेतना के साथ पेश किया है। यह फिल्म न सिर्फ रोमांचित करती है, बल्कि सिस्टम की गहराई में छिपी सच्चाइयों को भी उजागर करती है।

 

मालिक

 

रिलीज डेट: 5 सितंबर

 

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

 

राजकुमार राव इस पीरियड क्राइम ड्रामा में एक महत्वाकांक्षी गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1980 के दशक के इलाहाबाद के आपराधिक अंडरवर्ल्ड में अपना नाम बनाना चाहता है। निर्देशक पुलकित इस कहानी में राजनीति, पुलिसिया चालों और गैंगवार के बीच एक ऐसा किरदार लाते हैं, जो सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए खुद को खोता चला जाता है।

 

 

 

 

आंखों की गुस्ताखियां

 

रिलीज डेट: 5 सितंबर

 

कहां देखें: जी5

 

विक्रांत मैसी इस इमोशनल रोमांटिक ड्रामा में एक अंधे संगीतकार की भूमिका में हैं, जिनकी मुलाकात होती है एक थिएटर कलाकार (शनाया कपूर) से, जो अपने किरदार में उतरने के लिए खुद को अस्थायी रूप से अंधेपन के अनुभव में डालती है। दोनों की मुलाकात एक सफर के दौरान होती है, और उनका रिश्ता धीरे-धीरे गहराता है। यह कहानी प्रेम, कला, संवेदनशीलता और आत्म-खोज का खूबसूरत मिश्रण है।

 

 

Related Posts

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
मनोरंजन

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

September 4, 2025
‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..
मनोरंजन

‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

September 4, 2025
तंबाखू, बहनों और कोल्ड ड्रिंक्स पर लगेगी 40% GST, यहां देखें महंगे हुए सामानों की पूरी लिस्ट…
मनोरंजन

तंबाखू, बहनों और कोल्ड ड्रिंक्स पर लगेगी 40% GST, यहां देखें महंगे हुए सामानों की पूरी लिस्ट…

September 4, 2025
इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
मनोरंजन

इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

September 3, 2025
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..
मनोरंजन

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 31, 2025
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..
मनोरंजन

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 30, 2025
Next Post
प्रशासन की तत्परता: बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन

प्रशासन की तत्परता: बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

August 16, 2025
इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…

डीएमएफ से बनेंगे 162 नए पीडीएस भवन, 20 करोड़ रुपए मंजूर

August 6, 2025
दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां

दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां

September 4, 2025
जशपुर-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता बनी सहारा

जशपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता बनी सहारा

August 7, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR