• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

बारिश समाप्ति के तुरंत बाद स्वीकृत निर्माण कार्य किए जाने हैं शुरू, तब तक टेंडर प्रकिया कर लें पूर्ण: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा कराने विभागीय अधिकारी फील्ड पर स्वयं करें मॉनिटरिंग कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसीज की बैठक लेकर की चल रहे कार्यों की समीक्षा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
बारिश समाप्ति के तुरंत बाद स्वीकृत निर्माण कार्य किए जाने हैं शुरू, तब तक टेंडर प्रकिया कर लें पूर्ण: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा कराने विभागीय अधिकारी फील्ड पर स्वयं करें मॉनिटरिंग कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसीज की बैठक लेकर की चल रहे कार्यों की समीक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

रायगढ़, 23 जुलाई 2025/ जिले में चल रहे विकासमूलक निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वीकृत हो चुके कार्यों के लिए टेंडर सहित अन्य आवश्यक सभी प्रक्रियाएं बारिश खत्म होने के पहले पूरा कर लें, जिससे बरसात के तत्काल बाद सारे निर्माण कार्य शुरू कराए जा सकें। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग, ब्रिज, नेशनल हाइवे, प्रधान मंत्री ग्रामसड़क योजना, आरईएस और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से जुड़े प्रोजेक्ट्स की अद्यतन प्रगति और आगे की कार्यवाही को लेकर समीक्षा की। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी भी उपस्थित रहे।
लोक निर्माण विभाग से उनके निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को लेकर जानकारी ली गई। जिसमें शहर में प्रवेश करने वाली 6 सड़कों के फोर लेन करने का कार्य शामिल है। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि  इन सड़कों के डीपीआर व यूटिलिटी शिफ्टिंग का प्राक्कलन तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इन सभी सड़कों के लिए जिले स्तर से सारी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेज दें और स्वीकृति उपरांत आगे की प्रक्रिया के लिए भी अपनी तैयारी पूरी रखें, जिससे जल्द टेंडर जारी किया जा सके। उन्होंने लोहरसिंह में बनने जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के बजट में शामिल अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अधिकारियों को दिए। जिससे बारिश खत्म होने के तत्काल बाद इन सड़कों का काम प्रारंभ कराया जा सके। उन्होंने पीएम जनमन और गौरव पथ योजना के तहत चल रहे सड़कों के काम का अपडेट लेते हुए कार्य की पूर्णता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि काम की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग जिला स्तर के अधिकारी स्वयं करेंगे। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में विभागीय अधिकारी से जानकारी ली। कुछ स्थानों पर ठेकेदार द्वारा काम में लेट लतीफी किए जाने की बात संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि निर्धारित शर्तों के तहत काम दिया जाता है, यदि ठेकेदार द्वारा काम में अनावश्यक देरी की जा रही है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत पुल-पुलिया से जुड़े निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने फील्ड में चल रहे कार्यों के साथ जो काम टेंडर प्रोसेस में हैं, इन सभी के बारे में जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के तहत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक के निर्माण पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जिन जगहों पर टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है वहां हैंडओवर से पहले सुनिश्चित कर लिया जाए कि नल कनेक्शन में ठीक तरह से जलापूर्ति हो रही है और सरपंच सचिव से इसका भौतिक सत्यापन भी करवा लिया जाए। बैठक में मेडिकल कॉलेज से संबंधित निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में डीन मेडिकल कॉलेज डॉ विनीत जैन, सुपरिटेंडेंट मेडिकल कॉलेज डॉ मनोज मिंज, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, ईई ब्रिज श्री रमेश वर्मा, ईई पीएमजीएसवाय रायगढ़ श्री विनोद मिंज, ईई पीएचई श्री कमल कंवर, ईई आरईएस श्री आर.के.राठौर, एसडीओ नेशनल हाइवे श्री महेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
अन्य

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

June 22, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका
अन्य

सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

June 22, 2026
निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
अन्य

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

June 20, 2026
एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
अन्य

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

June 20, 2026
Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 18, 2026
कब से शुरू हो रहा आषाढ़ माह? जानें डेट और इस माह के नियम
अन्य

कब से शुरू हो रहा आषाढ़ माह? जानें डेट और इस माह के नियम

June 18, 2026
Next Post
कृषि विभाग उर्वरक बिक्री करने वाले संस्थानों की कर रहा जांच नोडल अधिकारी से कर सकते हैं अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री की शिकायत, जारी किया गया नंबर

कृषि विभाग उर्वरक बिक्री करने वाले संस्थानों की कर रहा जांच नोडल अधिकारी से कर सकते हैं अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री की शिकायत, जारी किया गया नंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस हफ्ते दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

इस हफ्ते दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

November 3, 2025
जिन्दल स्टील ने अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस शुरू की, 12 एमटीपीए क्षमता हासिल करने की तैयारी

जिन्दल स्टील ने अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस शुरू की, 12 एमटीपीए क्षमता हासिल करने की तैयारी

September 27, 2025
बड़ा हादसा, नाले में कार गिर ने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

बड़ा हादसा, नाले में कार गिर ने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

September 14, 2025
जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

May 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ट्रंप के बयान के बाद 2%तक बढ़ा कच्चे तेल के दाम, $82 प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड
  • शेयर बाजार में पैसा कमाने का मौका, इस हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च
  • जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी
  • छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR