• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2025
in रायगढ़
उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खरसिया, 04 सितंबर 2025 । छत्तीसगढ़ में डीएपी और यूरिया खाद की लगातार कमी ने किसानों को हलकान कर दिया है। इस संकट के बीच खरसिया विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने गुरुवार को तहसील कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार को खुला अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई, तो किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर विशाल आंदोलन छेड़ेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन और सरकार पर होगी।

 

READ ALSO

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

ज्ञात हो कि इस साल खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पहले किसानों ने सहकारी समितियों (टीएसएस) के माध्यम से मौखिक अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर 1 सितंबर को खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद खाद की उपलब्धता में कोई सुधार नहीं आया। नतीजतन, गुरुवार को उमेश पटेल के नेतृत्व में गुस्साए हजारों किसान, महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

 

मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली ने शहर की सड़कों को गुंजा दिया। प्रदर्शनकारियों ने ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’, ‘किसानों के साथ अत्याचार बंद करो’, ‘जय जवान, जय किसान’, ‘किसानों के सम्मान में उमेश पटेल मैदान में’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। रैली सीधे खरसिया तहसील कार्यालय पहुंची, जहां प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। फिर भी, आंदोलनकारियों ने घेराव कर कार्यालय का दरवाजा खुलवाया और एसडीएम प्रवीण तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद आपूर्ति में तेजी लाने और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

अपने संबोधन में उमेश पटेल ने कहा, “हालाहुली, तुरेकेला, बानीपथर और आसपास के इलाकों में समिति प्रबंधक खाद वितरण में मनमानी कर रहे हैं। बड़े किसानों को आसानी से खाद मिल जाती है, जबकि छोटे और गरीब किसान भटकते रहते हैं।” उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह संकट जानबूझकर पैदा किया जा रहा है, ताकि धान उत्पादन घटे और सरकार को धान खरीदी का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। पटेल ने पिछली धान खरीदी का हवाला देते हुए बताया कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया, लेकिन बाद में इसे 1900 रुपये प्रति क्विंटल में नीलाम कर दिया गया। पटेल ने आगे कहा कि ”किसानों पर भाजपा सरकार का यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हम उनकी आवाज को सड़क से सदन तक हर स्तर पर उठाएंगे।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खाद की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो और बड़ा आंदोलन होगा।

 

 

तहसील घेराव करने पहुंचे किसानों ने भी अपनी पीड़ा साझा की, कहा कि समय पर खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और धान उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

बहरहाल यह आंदोलन सिर्फ खाद की कमी को उजागर नहीं कर रहा, बल्कि किसानों की एकजुटता का संदेश दे रहा है। उमेश पटेल इस संघर्ष में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और अगर संकट जारी रहा तो खरसिया से निकली यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल सकती है। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन किसानों की नाराजगी साफ नजर आ रही है।

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र

October 17, 2026
Next Post
इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

February 28, 2026
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 युवतियों के साथ 1 युवक पकड़ाया

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 युवतियों के साथ 1 युवक पकड़ाया

September 27, 2025
आज इन चार राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

आज इन चार राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

October 13, 2025
छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, सरकार ने घटाई 20 फ़ीसदी तक बिजली की खरीद दर, जानें अब कितना होगा भुगतान

छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, सरकार ने घटाई 20 फ़ीसदी तक बिजली की खरीद दर, जानें अब कितना होगा भुगतान

July 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?
  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR