• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ निरंतर प्रदेश में अव्वल

Amish Kumari by Amish Kumari
September 11, 2025
in रायगढ़
पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ निरंतर प्रदेश में अव्वल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 11 सितम्बर 2025/ जरूरमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की मुहिम में रायगढ़ जिला लगातार प्रदेश में अव्वल चल रहा है। रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य पूरी तेजी से जारी है। जिले में इस वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में से 30 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह जिले में हितग्राहियों निर्माण के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

READ ALSO

ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पूरे पंचायत एवं ग्रामीण विकास की टीम के समन्वित कार्य का परिणाम रहा कि जिले में 30 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जिले से लेकर मैदानी अमले के सतत मॉनिटरिंग, हितग्राहियों की समस्या का सामयिक निदान से आवास निर्माण को अपेक्षित गति मिली। रायगढ़ जिले में पीएम आवास निर्माण को प्रारंभ से ही एक मिशन की तरह क्रियान्वित किया गया। सभी विकासखंडों में पंचायत स्तर तक की माइक्रोप्लानिंग की गई। जहां आवास निर्माण की गति धीमी मिली, संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर कारणों का विश्लेषण किया गया, ताकि समस्याओं को दूर किया जा सके। फील्ड में लापरवाही कर रहे अमले के विरुद्ध सख्ती बरती गई। ये सभी प्रयास पीएम आवास निर्माण के लक्ष्यपूर्ति में सहायक सिद्ध हुए।

बड़े पैमाने पर आवास निर्माण रोजगार सृजन का भी अवसर लेकर आया है। एक ओर जहां महिला समूह आवास निर्माण के लिए सेटरिंग प्लेट की आपूर्ति कर आय अर्जित कर रही हैं। वहीं आवास निर्माण के लिए राज मिस्त्री के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

*पीएम जनमन के 82 प्रतिशत आवास पूरे*

जिले में सिर्फ पीएम आवास योजना ही नहीं बल्कि विशेष पिछड़ी जनजाति ‘बिरहोर’ परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन भी पूरी तेजी से जारी है। रायगढ़ जिले में इस योजना के तहत स्वीकृत 173 में से 150 आवास पूरे किए जा चुके हैं। 82 प्रतिशत आवास पूर्णता के साथ शेष आवासों का निर्माण जारी है तथा वे भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

*शुरू से अग्रणी बना हुआ है रायगढ़ जिला*

Raigarh Today News: रायगढ़ जिला आवास निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में शुरू से पूरे प्रदेश में अग्रणी बना हुआ है। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि 30 हजार आवास पूरा करना रायगढ़ जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमने शुरू से तय किया था कि आवासों के कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं। पूरे प्रदेश में 5 हजार, 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार आवासों के निर्माण का लक्ष्य सबसे पहले रायगढ़ ने ही प्राप्त किया था। जिसके बाद अब 30 हजार के आंकड़े को पार कर हम आगे सभी स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूरा करने पर काम कर रहे हैं।

Related Posts

ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश
रायगढ़

ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

February 5, 2026
रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
रायगढ़

रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

February 5, 2026
खरसिया में टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल
रायगढ़

खरसिया में टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल

February 5, 2026
सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

February 4, 2026
बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
रायगढ़

बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

February 4, 2026
भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार
रायगढ़

देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

February 4, 2026
Next Post
5000mAh बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया Samsung Galaxy F17, जानें कीमत और फीचर्स…

5000mAh बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया Samsung Galaxy F17, जानें कीमत और फीचर्स…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

December 23, 2025
अगले हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगी शेयर मार्केट, जानिए पूरा शेड्यूल

अगले हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगी शेयर मार्केट, जानिए पूरा शेड्यूल

August 24, 2025
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक रायपुर–दिल्ली की उड़ानें रद्द; पढ़े पूरी खबर

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक रायपुर–दिल्ली की उड़ानें रद्द; पढ़े पूरी खबर

January 24, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं रिटर्न

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
  • ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश
  • रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
  • खरसिया में टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR