एशिया कप 2025 के बीच बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में आगे खेलने से मना कर दिया है। जियो न्यूज ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला UAE से खेलना था। हालांकि, इस मैच से पहले ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने के बाद खड़े हुए विवाद के चलते यह फैसला लिया है। उन्होंने ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में हाथ मिलाने के विवाद में भारत का पक्ष लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने पाकिस्तानी टीम को होटल में रुकने को कहा है।
















