• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

स्वयं सहायता समूहों की उद्यमिता को मंच देने लगाया गया सात दिवसीय आकांक्षा हाट

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in राजनीतिक
स्वयं सहायता समूहों की उद्यमिता को मंच देने लगाया गया सात दिवसीय आकांक्षा हाट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 2 अगस्त 2025

जिले में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा तथा ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार परिसर में सात दिवसीय आकांक्षा हॉट 27 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये स्व-सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि आकांक्षा हॉट पहुंचे। उन्होंने हाट का भ्रमण कर वहाँ प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों, स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन किया। प्रत्येक स्टॉल पर पहुंच समूहों एवं बिक्री गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिला समूहों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने समूह की दीदियों से संवाद कर प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने समूहों से विभिन्न उत्पाद जैसे काष्ठ कला से बने उत्पाद, विभिन्न जैविक उत्पाद एवं वन औषधियां भी खरीदी।

आकांक्षा हॉट में स्व-सहायता समूह के द्वारा सरसों तेल, शुद्ध मशाला एवं सत्तू, चांगरो की सुगंधित जीराफूल चावल, रागी आटा ,रागी का लड्डू, लकड़ी एवं मिट्टी से बने आकर्षक माटिकला एवं काष्ठकला, वस्त्र, विभिन्न औषधियों का प्रदर्शन किया गया। रागी आटा और रागी से बने लड्डु ऐसे उत्पाद न केवल स्वाद में बढ़िया हैं बल्कि पोषण की दृष्टि से भी लाभकारी हैं। जीराफूल चावल जैसे स्थानीय उत्पाद भी स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। बदलते दौर के साथ हमें खान-पान में भी विशेष ध्यान देना होगा ऐसे ही स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों से हम स्वस्थ्य रह सकते हैं। मिट्टी और लकड़ी से तैयार की गई माटिकला और काष्ठकला की वस्तुएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। जिनमें लकड़ी की नक्काशीदार कलाकृतियां को प्रदर्शित किया गया। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं न केवल उत्पाद निर्माण में दक्ष हैं बल्कि आकांक्षा हॉट के माध्यम से दीदियां विपणन, ग्राहकों से संवाद और वित्तीय प्रबंधन में भी कुशल दिखाई दीं। समूह की दीदियां कहती है कि शासन-प्रशासन के सहयोग से अपनी कला का प्रदर्शन करने मंच मिला है, जहाँ हम अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुँचा पा रहे हैं। इससे आय के स्रोत के साथ हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

October 23, 2025
SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

August 25, 2025
*कोतवाली पुलिस की अवैध गांजा बिक्री पर कार्यवाही में दो आरोपी गिरफ्तार*

*कोतवाली पुलिस की अवैध गांजा बिक्री पर कार्यवाही में दो आरोपी गिरफ्तार*

August 21, 2025

Chhattisgarh news: 88 किलो गांजा के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा, बोलेरो जब्त

August 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, 2 का बदलेगा रूट; यहां देखें लिस्ट
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, रात में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलता, सुख और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR