• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in छत्तीसगढ़
ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 28 जुलाई 2025

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे-2025 के अवसर पर राज्य के टाइगर रिजर्व्स, चिड़ियाघरों और वन्यजीव स्थलों में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया जाएगा एवं एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल टाइगर-डे के अवसर पर अचनाकमार टाइगर रिज़र्व में लोरमी, कोटा और केवंची बफर रेजों के गावों और स्कूलों में 2000 पौधों का रोपण किया जाएगा। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम संचालित होंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वैज्ञानिक सहयोग से तैयार पुस्तकों का विमोचन होगा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नेशनल जूलॉजिकल पार्क, नई दिल्ली में टीम एटीआर द्वारा एक इको शॉप भी लगायी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में माडेड रेंज के मोदकपाल सर्कल और बीट में 2000 पौधों का रोपण किया जाएगा। टाइगर डे की सुबह प्लास्टिक मुक्त संदेश के साथ बाइक रैली निकाली जाएगी। ईको विकास समिति (ईडीसी) के सदस्य और छात्र प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की शपथ लेंगे। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में गोहरामाल (जहाँ हाल ही में अतिक्रमण हटाया गया) और इंडागांव बफर रेंज में वृक्षारोपण किया जाएगा। कोयबा ईकोसेंटर, मुचकुंद ऋषि प्रकृति पथ, गौतम ऋषि प्रकृति पथ और इको पार्क मेचका को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा। साथ ही मैनपुर, संकरा और नगरी के स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व में सोनहत, रामगढ़, कमारजी, जनकपुर, तमोर, पिंगला और रेहंड रेजों में 2000 पौधे रोपे जाएँगे। बालमगढ़ी और ताड़िया बांध ईकोटूरिज्म स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। रामगढ़ रेंज के विभिन्न विद्यालयों में टाइगर मास्क पेपर क्राफ्ट, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएँ करवाई जाएँगी। जंगल सफारी (नवा रायपुर) में आईआईआईटी रायपुर के सहयोग से उनके परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। 29 जुलाई को स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ ही वृक्षारोपण भी करेंगे। वहीं आसपास के गाँवों के छात्रों को सफारी और बाघों के एनक्लोजर का भ्रमण कराया जाएगा, जिसके उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

READ ALSO

Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल

Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

 

कनन पेंडारी चिड़ियाघर (बिलासपुर) में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र स्वयंसेवकों द्वारा बाघ एवं बड़ी बिल्लियों के संरक्षण पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आमजन को प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। दर्शकों के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। ‘मीट द जू कीपर‘ कार्यक्रम के तहत वाघों के कीपर से संवाद कराया जाएगा। उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आसपास के स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश के साथ चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल

September 5, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

September 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित

September 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

September 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: ड्राई डे के आदेश का उल्लंघन; जन्माष्टमी की रात में बार में चल रहा था शराब का खेल, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

September 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh top news: अंबिकापुर में रैगिंग का खौफनाक चेहरा, जूनियर्स के साथ मारपीट, दो छात्रों का सिर फूटा

September 5, 2026
Next Post
फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर की तेजी से बदल रही तस्वीर

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर की तेजी से बदल रही तस्वीर

July 31, 2025
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

October 12, 2025
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग

September 8, 2025
शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार

शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार

July 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल
  • Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक
  • Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक
  • Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR