• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

दिवाली से पहले 8 करोड़ कर्मचारियों को EPFO का तोहफा; निकासी के नियम में होगा बड़ा बदलाब, मिनटों में मिलेगा पैसा

Amish Kumari by Amish Kumari
September 17, 2025
in अन्य
दिवाली से पहले 8 करोड़ कर्मचारियों को EPFO का तोहफा; निकासी के नियम में होगा बड़ा बदलाब, मिनटों में मिलेगा पैसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है. अब PF यानी भविष्य निधि निकालने के लिए न लंबा इंतज़ार करना होगा, न फॉर्म भरना पड़ेगा और न ही किसी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे. EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक नया सिस्टम ला रहा है, जिसे नाम दिया गया है EPFO 3.0. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के पहले ही इसे लागू किया जा सकता है. इस सिस्टम के आ जाने के बाद आप अपना PF पैसा सीधे ATM या UPI से निकाल सकेंगे बिलकुल वैसे ही जैसे आप बैंक से पैसे निकालते हैं.

READ ALSO

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अब PF निकालना होगा चुटकियों का काम

अब तक अगर किसी को PF निकालना होता था तो पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता था, फिर दस्तावेज़ लगाकर क्लेम जमा करना होता था. कभी-कभी तो EPFO ऑफिस जाकर फॉर्म जमा करना पड़ता था और कई दिन इंतज़ार करना पड़ता था. लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया बदलने जा रही है. EPFO 3.0 के आने के बाद कोई फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं होगी. न कोई दस्तावेज, न किसी अफसर से मिलना. बस अपने मोबाइल से UPI ऐप खोलिए या पास के किसी बैंक के ATM पर जाइए और वहां से PF का पैसा निकाल लीजिए

कैसे काम करेगा ये नया सिस्टम?

EPFO 3.0 के ज़रिए PF खाता अब सीधे UPI और ATM नेटवर्क से जुड़ जाएगा. मतलब ये कि जैसे आप ATM से अपने सेविंग्स अकाउंट से पैसे निकालते हैं, वैसे ही अब PF खाते से भी पैसा निकाला जा सकेगा. इसके लिए आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर या एक सुरक्षित पिन का इस्तेमाल होगा. ये सब इस तरह से बनाया गया है कि सुरक्षा भी बनी रहे और पैसा निकालना भी आसान हो. हां, शुरुआत में PF निकासी पर कुछ सीमा (लिमिट) जरूर रखी जा सकती है ताकि सिस्टम सुरक्षित बना रहे और गड़बड़ी न हो

पूरी PF जानकारी मिलेगी उंगलियों पर

EPFO 3.0 सिर्फ पैसे निकालने का आसान तरीका ही नहीं है. इसके साथ एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू होगा, जो आपके PF खाते से जुड़ी हर जानकारी देगा. अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर PF बैलेंस देख सकेंगे, यह जान सकेंगे कि आपकी सैलरी से हर महीने कितना पैसा जमा हो रहा है और अगर आपने कोई क्लेम डाला है तो उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकेंगे. अगर आपके PF अकाउंट में कोई गलती है, जैसे नाम में स्पेलिंग की गड़बड़ी, जन्मतिथि गलत दर्ज होना या बैंक डिटेल्स में दिक्कत तो अब यह सब घर बैठे ही ठीक कराया जा सकेगा.

अब खत्म होने वाला है इंतज़ार

पहले जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों और टेस्टिंग के चलते इसमें थोड़ी देरी हो गई. अब उम्मीद है कि इसे दिवाली से पहले लागू किया जा सकता है. मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक,10 और 11 अक्टूबर को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होने वाली है. उसी में इस सिस्टम को हरी झंडी मिल सकती है. अगर सब कुछ तय वक्त पर हुआ, तो दिवाली से पहले ही करोड़ों लोगों को अपने PF पैसे तक आसान पहुंच मिल सकेगी

Related Posts

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

August 4, 2026
गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे
अन्य

रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे

August 2, 2026
सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व
अन्य

सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व

August 2, 2026
Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन
अन्य

Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन

August 1, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली राशि

August 6, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बीच शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,800 के नीचे

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बीच शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,800 के नीचे

November 14, 2025
धमतरी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 जवानों की मौके पर मौत

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 जवानों की मौके पर मौत

February 14, 2026
8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
  • आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए 5 अगस्त का राशिफल!
  • सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय
  • खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR