• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ में सफल वोट अधिकार यात्रा से घबराए विरोधी, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2025
in रायगढ़
रायगढ़ में सफल वोट अधिकार यात्रा से घबराए विरोधी, सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की अगुवाई और विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ से निकली “वोट अधिकार यात्रा – ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़” कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। इस आयोजन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, शहरी व ग्रामीण पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और कांग्रेस के सभी विंग के नेता, हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रायगढ़ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस की एकजुटता और शक्ति का जीता-जागता प्रमाण बन गया। पूरे प्रदेश की राजनीति में इस यात्रा को लेकर हलचल मच गई है और कांग्रेस की इस ऐतिहासिक सफलता की सराहना हर जगह हो रही है। जनसैलाब ने कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन साफ़ झलक रहा था कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोग कांग्रेस के साथ खड़े हैं। यह यात्रा कांग्रेस संगठन की एकजुटता और ताकत का सशक्त प्रमाण बनी, जिसने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और भाजपा के खिलाफ जनता के गुस्से को सड़कों पर साफ़ तौर पर दिखा दिया। लेकिन कांग्रेस की इस सफलता ने विरोधियों की बेचैनी बढ़ा दी है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों ने अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया।

 

READ ALSO

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

सोशल मीडिया पर कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा एक तस्वीर को लेकर भ्रामक टिप्पणी की जा रही है। तस्वीर में उमेश पटेल यात्रा के दौरान जीप के बोनट पर बैठे हैं और उनके नीचे लगे पोस्टर को अशोक चक्र बताकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है।

 

वास्तव में अशोक चक्र और पोस्टर पर बने चिन्ह में कोई समानता नहीं है। अशोक चक्र गहरे नीले रंग का होता है, जिसमें 24 तीलियाँ होती हैं और यह सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के धर्मचक्र पर आधारित है। भारतीय ध्वज की सफेद पट्टी के बीच निर्धारित व्यास में गहरे नीले रंग में अंकित होता है और इसमें किसी भी प्रकार की मानव आकृति या उंगली का चित्रण नहीं होता। दूसरी ओर, कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” के पोस्टर में तर्जनी उंगली दिखाई गई है जिस पर चुनावी स्याही लगी हुई है। इस उंगली को एक आसमानी रंग के गोल घेरे के बीच दर्शाया गया है। इस चिन्ह का उद्देश्य केवल मतदान अधिकार का संदेश देना है।

 

स्पष्ट है कि जीप के बोनट पर लगे पोस्टर को किसी भी स्थिति में अशोक चक्र नहीं कहा जा सकता। इसमें न तो राष्ट्रीय प्रतीक का कोई प्रयोग हुआ है और न ही उसका अपमान किया गया है। इसलिए जीप पर लगे पोस्टर को अशोक चक्र बताना तथ्यात्मक रूप से गलत है और इसे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान कहना केवल बेबुनियाद और भ्रामक दावा है।

दरअसल, कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने में सफल रही, और उमेश पटेल की सकारात्मक छवि को धूमिल करने के लिए विरोधियों ने जानबूझकर भ्रम फैलाया है। यह भ्रम केवल कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को दबाने की निराशाजनक कोशिश है।

 

Related Posts

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

May 8, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

May 8, 2026
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी
रायगढ़

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी

May 8, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट

मुख्यमंत्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा

केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा

January 23, 2026
मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

September 22, 2025
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

October 22, 2025
“इन 8 फलों से करें शरीर की अंदरूनी सफाई, बीमारियां होंगी दूर और बढ़ेगी चेहरे  की चमक”

“इन 8 फलों से करें शरीर की अंदरूनी सफाई, बीमारियां होंगी दूर और बढ़ेगी चेहरे की चमक”

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट
  • छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप
  • “ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
  • केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR