• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सरकार का कड़ा फरमान, काम पर नहीं लौटे कर्मियों को निकालने के दिए निर्देश, 800+ NHM कर्मी बर्खास्त !

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2025
in छत्तीसगढ़
सरकार का कड़ा फरमान, काम पर नहीं लौटे कर्मियों को निकालने के दिए निर्देश, 800+ NHM कर्मी बर्खास्त !
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल (NHM Strike in Chhattisgarh) को एक महीना पूरा हो चुका है। 18 अगस्त से जारी यह आंदोलन अब राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को ठप करने की स्थिति में पहुंच चुका है। सरकार की ओर से 16 सितंबर तक लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कर्मचारी झुके नहीं। अब सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है और सूरजपुर जिले में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

 

 

बलौदाबाजार और कोरबा में भी कार्रवाई

 

 

 

इससे पहले 16 सितंबर को बलौदाबाजार में 160 और कोरबा में 21 कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए गए थे। दोनों जिलों की कार्रवाई को मिलाकर करीब 200 कर्मियों को पहले ही हटाया जा चुका था। अब सूरजपुर की बर्खास्तगी के बाद कुल संख्या 800 से ज्यादा हो चुकी है। देर रात स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिलों के सीएमएचओ (CMHO) को निर्देश दिया कि जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें व्यक्तिगत आदेश जारी कर तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही खाली पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया (Fresh Recruitment) शुरू करने को कहा गया है।

 

 

 

10 सूत्रीय मांगों पर अड़ा संगठन

 

NHM कर्मचारी संगठन अपनी 10 सूत्रीय मांगों (Demands) को लेकर आंदोलनरत है। इनमें से प्रमुख मांगें हैं-

 

 

 

संविलियन और स्थायीकरण (Regularization),

 

पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना (Public Health Cadre),

ग्रेड पे निर्धारण (Grade Pay),

 

लंबित 27% वेतन वृद्धि (Salary Hike),

 

CR सिस्टम में पारदर्शिता (Transparency in CR System),

 

आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment),

 

मेडिकल-लीव की सुविधा (Medical Leaves),

 

ट्रांसफर पॉलिसी (Transfer Policy)

 

10 लाख तक का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस

 

सरकार इनमें से पांच मांगों पर मौखिक सहमति जता चुकी है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि बिना लिखित आदेश वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। सरकार केवल 5% वेतन वृद्धि देने को तैयार है, जबकि कर्मचारी 27% पर अड़े हुए हैं।

आज राजधानी में जेल भरो आंदोलन

 

सरकार की कड़ी कार्रवाई के बावजूद कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। आज यानी गुरुवार को राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Andolan) का ऐलान किया गया है। तूता धरना स्थल पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के करीब 10 हजार कर्मचारी जुटेंगे। वहीं पूरे प्रदेश से 16 हजार कर्मचारी इस आंदोलन का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं।

 

प्रदर्शन के अलग-अलग तरीके

 

NHM कर्मचारियों का विरोध केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने सरकार को खून से पत्र लिखे, पैरोडी गाने और डांस के जरिए भी विरोध दर्ज कराया। धमतरी में ‘मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो’ जैसे छत्तीसगढ़ी गीत पर कर्मचारी नाचते हुए सरकार पर तंज कसते नजर आए। कुछ कर्मचारियों ने सीएम विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुखौटे पहनकर पैरोडी गीतों पर व्यंग्यात्मक नृत्य किया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट, मरीज बेहाल

 

लगातार चल रही हड़ताल (Protest) ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की कमर तोड़ दी है। ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centres) से लेकर जिला अस्पतालों तक मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। कई जगह टीकाकरण अभियान प्रभावित है तो वहीं मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो रही हैं

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 17 घायल

September 19, 2026
Next Post
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने भारत को दी धमकी, कहा – “कान खोलकर सुन ले मोदी सरकार, वक्त आने वाला है जब दरिया, डेम से लेकर कश्मीर तक हमारा होगा…”;

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने भारत को दी धमकी, कहा – “कान खोलकर सुन ले मोदी सरकार, वक्त आने वाला है जब दरिया, डेम से लेकर कश्मीर तक हमारा होगा…”;

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन तीन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिल सकता है अच्छा लाभ, पढ़े 12राशियों का राशिफल

आज इन तीन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिल सकता है अच्छा लाभ, पढ़े 12राशियों का राशिफल

September 24, 2025
नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस थमाया, 30 दिन में जमा करने का अल्टीमेटम!

नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस थमाया, 30 दिन में जमा करने का अल्टीमेटम!

August 3, 2025
पोल्ट्री फार्म में आग ने मचाई तबाही, 6000 मुर्गे-मुर्गियों की जलकर मौत; लाखों का नुकसान

पोल्ट्री फार्म में आग ने मचाई तबाही, 6000 मुर्गे-मुर्गियों की जलकर मौत; लाखों का नुकसान

April 14, 2026
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

May 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR