• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ जिले को मिला साइबर थाना, सीएम विष्णुदेव साय ने साइबर ठगी से निपटने के लिए दी बड़ी सौगात

Amish Kumari by Amish Kumari
January 28, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ जिले को मिला साइबर थाना, सीएम विष्णुदेव साय ने साइबर ठगी से निपटने के लिए दी बड़ी सौगात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 28 जनवरी 2026।

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम लोगों को जल्दी राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से प्रदेश के 8 नए साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें रायगढ़ जिला भी शामिल है। इस मौके पर पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत बने कई महत्वपूर्ण भवनों का भी वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

READ ALSO

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, एसीएस (गृह) मनोज पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिबन काटकर साइबर थाने का उद्घाटन किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रोजनामचा दर्ज कर साइबर थाना संचालन की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में पहले से चल रहे साइबर सेल को अपग्रेड कर साइबर थाना बनाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान की नियुक्ति के साथ 16 प्रशिक्षित कर्मियों को पदस्थ किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टाफ की संख्या आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराध आज बड़ी चुनौती बन चुके हैं। साइबर थाना शुरू होने से मामलों की जांच तेज होगी और पीड़ितों को जल्द न्याय और राहत मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने साइबर ठगी से जुड़े अनुभव साझा किए और लोगों से डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, अनजान कॉल और लिंक से बचने तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, पार्षद पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, अक्षय कुलदीप, पवन शर्मा, सुभाष पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, साइबर थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।

Related Posts

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026
रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

August 3, 2026
कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया
रायगढ़

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

August 2, 2026
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

August 2, 2026
Next Post
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

दिसंबर में Repo Rate में हो सकती है बड़ी कटौती; होम लोन, कार लोन होगा सस्ता..

November 25, 2025
किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल रू इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया

किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल रू इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया

September 1, 2025

राजनांदगांव जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध

July 26, 2025
मई में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

मई में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

April 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • कैबिनेट के बड़े फैसले, ₹32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर…
  • डीपफेक पर लगेगी लगाम! सरकार ने Ai पर सख्त किए नियम
  • हवा में मचा हड़कंप! उड़ान के दौरान इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR