GST रेट में बदलाव के बाद मारुति सुजुकी ने आज 18 सितंबर को अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने वैगनआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए तक घटा दी हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
मारुति की छोटी कारें जैसे ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस पर 11% GST कट का फायदा मिलेगा। वहीं, मारुति अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा 4 मीटर से ज्यादा लंबी हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ 5% की छूट मिलेगी।
मारुति सुजुकी के अलावा टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, होंडा, स्कोडा, सिट्रोएन, जीप, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कंपनियां भी अपनी कारों के दाम घटा चुकी हैं। कारों की कीमत में कटौती वैरिएंट और पावरट्रेन के आधार पर अलग-अलग होगी।
अभी दो डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही मारुति
मारुति अभी भारत में डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही है। इनमें 10 मॉडल्स एरीना डीलरशिप से और 7 मॉडल्स नेक्सा डीलरशिप से मिलते हैं।
छोटी कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया
सरकार ने 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% किया था। जबकि बड़ी कारों/SUV पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।
वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 5% GST स्लैब बरकरार है। कंपनी ने इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतें कम की हैं
मॉडल
फायदा (22 सितंबर 2025 से लागू)
मारुति ऑल्टो के10
1.08 लाख रुपये तक
मारुति एस प्रेसो
1.30 लाख रुपये तक
मारुति सेलेरियो
94,100 रुपये तक
मारुति वैगन आर
79,600 रुपये तक
मारुति ईको
68,000 रुपये तक
मारुति स्विफ्ट
84,600 रुपये तक
मारुति डिजायर
87,700 रुपये तक
मारुति ब्रेजा
1.13 लाख रुपये तक
मारुति अर्टिगा
46,400 रुपये तक
मारुति इग्निस
71,300 रुपये तक
मारुति बलेनो
86,100 रुपये तक
मारुति फ्रॉन्क्स
1.13 लाख रुपये तक
मारुति एक्सएल6
52,000 रुपये तक
मारुति जिम्नी
51,900 रुपये तक
मारुति ग्रैंड विटारा
1.07 लाख रुपये तक
मारुति इनविक्टो
61,700 रुपये तक
22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों का प्रभाव हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। इसकी वेरिएंट अनुसार कीमतों
















