• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

ITR फाइलिंग के बाद रिफंड में हो रही है देरी? यहां जानें कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस?

Amish Kumari by Amish Kumari
September 19, 2025
in अन्य
ITR फाइलिंग के बाद रिफंड में हो रही है देरी? यहां जानें कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आयकर रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 16 सितंबर गुजर चुकी है. लाखों टैक्सपेयर्स अब बेसब्री से अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या बड़ी रकम का रिफंड, जैसे 50,000 रुपये से ज्यादा, मिलने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है? आइए समझते हैं इसके पीछे की कहानी.

 

READ ALSO

YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

 

 

आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, रिफंड की रकम पर कोई सीमा तय नहीं है. चाहे आपका रिफंड 10,000 रुपये का हो, 1 लाख का हो या उससे भी ज्यादा, सभी को एक ही प्रक्रिया से बैंक अकाउंट में भेजा जाता है. हां, अगर राशि बड़ी है तो विभाग उसे थोड़ा और बारीकी से जांच सकता है, जिससे प्रोसेसिंग में कुछ देरी हो सकती है.

 

 

 

 

 

जल्दी ITR भरने वालों का फायदा

 

जो लोग समय से पहले, यानी आखिरी तारीख से हफ्तों पहले ITR भरते हैं, उन्हें रिफंड जल्दी मिलता है. कई मामलों में ई-वेरिफिकेशन कुछ ही घंटों में पूरा हो गया और उसी दिन रिफंड भी अकाउंट में आ गया.

 

लेकिन जिन्होंने 15 या 16 सितंबर को आखिरी दिन फाइल किया, उन्हें दिक्कतें आईं. पोर्टल पर ज़्यादा लोड होने के कारण वेरिफिकेशन में 24-48 घंटे लग गए और प्रोसेसिंग भी धीमी रही.

 

 

 

 

 

कितने टाइम में आता है रिफंड

 

आमतौर पर ITR ई-वेरिफिकेशन के 2 से 5 हफ्ते बाद रिफंड मिल जाता है. अगर आपकी रिटर्न सीधी-सादी है, जैसे केवल सैलरी इनकम और कुछ बेसिक डिडक्शन, तो पैसा जल्दी आ सकता है. लेकिन अगर आपके रिटर्न में बिजनेस इनकम, कैपिटल गेन या कई डिडक्शन शामिल हैं, तो जांच में समय लग सकता है और रिफंड देर से आ सकता है

जब आप अपनी रिटर्न को e-verify करते हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उसे प्रोसेस करना शुरू कर देता है। ज्यादातर मामलों में रिफंड 2 से 5 हफ्तों में बैंक अकाउंट में आ जाता है। सिंपल रिटर्न का रिफंड जल्दी आ जाता है। यह एक हफ्ते के अंदर ही आ जाता है। लेकिन अगर जानकारी में कोई गड़बड़ है या रिफंड की रकम ज्यादा है तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है।

 

कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस?

 

आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर पहले लॉग इन करना होगा। इसका पासवर्ड आपको पता होना चाहिए। अगर आपने किसी सीए या किसी और की मदद से रिटर्न फाइल करवाई है और आपको पासवर्ड नहीं पता तो उस शख्स से पासवर्ड ले लें। रिफंड स्टेटस इस प्रकार चेक करें:

 

इनकम टैक्स की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं और अपने PAN और पासवर्ड से लॉग इन करें। आपका PAN कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। अगर नहीं है, तो आपको साइट पर ‘Link Now’ बटन पर क्लिक करके इसे लिंक करना होगा।

इसके बाद टॉप मेनू से Services पर क्लिक करें और Know your Refund Status चुनें।

अब e-File टैब पर जाएं और Income Tax Returns टैब पर क्लिक करें और View Filed Returns ऑप्शन चुनें।

आपकी रिफंड स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

क्यों लेट होता है रिफंड?

 

 

कई कारणों से आपका रिफंड अटक सकता है, जैसे-

 

PAN, आधार या बैंक डिटेल्स में गलती

 

बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेट न होना

 

गलत IFSC कोड या बंद अकाउंट

 

TDS डेटा में गड़बड़ी

 

या फिर रिटर्न विभाग द्वारा स्क्रूटनी में डाल दिया गया हो

 

रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?

 

आप आसानी से अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए Income tax के पेज पर लॉग-इन करें. फिर e-File टैब→ View Filed Returns पर जाएं. वहां आपके संबंधित असेसमेंट ईयर का रिफंड स्टेटस साफ दिखाई देगा.

 

 

 

 

घबराने की जरूरत नहीं

 

बड़ी रकम का रिफंड मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती. बस कभी-कभी प्रोसेसिंग में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. अगर आपकी डिटेल्स सही हैं और PAN-आधार लिंक है, तो परेशान होने की जरूरत नहींं है और हां, अगर आप जल्दी रिफंड चाहते हैं, तो अगली बार ITR आखिरी दिन का इंतजार किए बिना पहले ही फाइल करें

 

 

Related Posts

Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..
अन्य

YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो

February 5, 2026
रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है?
अन्य

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

February 4, 2026
आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रोजगार मेला में 10 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रोजगार मेला में 10 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने अमर वाटिका में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने अमर वाटिका में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन

August 15, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट…

अंबिकापुर में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी सूची

January 5, 2026
महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

October 28, 2025
अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर किया नमन

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो
  • UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR