• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

इस दिन से भारत में शुरू होगा बुलेट ट्रेन का पहला चरण, रिजर्वेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत- चेक करें डिटेल्स

Amish Kumari by Amish Kumari
September 20, 2025
in होम
इस दिन से भारत में शुरू होगा बुलेट ट्रेन का पहला चरण, रिजर्वेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत- चेक करें डिटेल्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Bullet Train मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम शनिवार को सुबह पूरा हो गया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। अश्विनी वैष्णव ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला चरण दिसंबर 2027 में शुरू हो जाएगा। मुंबई के पास घनसोली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन मिडल क्लास के लिए ट्रांसपोर्ट का साधन होगी और इसका किराया भी उचित होगा।

READ ALSO

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

2 घंटे और 7 मिनट में पूरा होगा सफर

रेल मंत्री ने कहा कि गूगल मैप ऐप मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय 9 घंटे दिखाता है, लेकिन बुलेट ट्रेन से लोग ये दूरी सिर्फ 2 घंटे और 7 मिनट में पूरा कर सकेंगे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण 2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर शुरू किया जाएगा। ये 2028 में ठाणे और 2029 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “ट्रेनों को चलाने की योजना इस तरह से बनाई गई है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर आधे घंटे में एक ट्रेन रवाना होगी। पूरा नेटवर्क व्यवस्थित हो जाने के बाद व्यस्त समय में हर 10 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी।”

रिजर्वेशन कराने की नहीं होगी जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और यात्री स्टेशन पर ही टिकट खरीद सकेंगे। बताते चलें कि आज अश्विनी वैष्णव ने शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग के एक छोर पर खड़े होकर बटन दबाया और नियंत्रित डायनामाइट विस्फोट से इसकी आखिरी परत को तोड़ दिया, जिससे करीब 5 किलोमीटर तक की खुदाई का काम पूरा हो गया।

देश का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने कहा कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड (NATM) का उपयोग करके खोदी गई ये सुरंग, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन का हिस्सा है। इसमें ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर का सेक्शन भी शामिल है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (508 किमी) भारत की पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है।

Related Posts

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम
होम

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

March 22, 2026
BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा
होम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

March 21, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
होम

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

March 20, 2026
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
होम

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 20, 2026
Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 19, 2026
Next Post
यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, छठ पूजा के लिए चलेगी 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें , यहां देखें लिस्ट…

यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, छठ पूजा के लिए चलेगी 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें , यहां देखें लिस्ट…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

शतरंज की बिसात पर बेटियों का परचम – मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ

शतरंज की बिसात पर बेटियों का परचम – मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ

July 29, 2025
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

October 11, 2025
स्कूलों के होंगे मरम्मत, शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्ता

स्कूलों के होंगे मरम्मत, शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्ता

July 29, 2025
जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा द्वारा किया गया युवा कौशल दिवस एवं स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए जिले में तैयारी जोरों पर, अब तक 30 हजार नागरिक फीडबैक दर्ज

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  • शेयर बाजार में बड़ा झटका, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट
  • कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR