• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रजिस्ट्रेशन में अड़चन, किसानों को धान बेचने में आ रही परेशानी, जनदर्शन में किसानों ने लगाई गुहार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in रायगढ़
रजिस्ट्रेशन में अड़चन, किसानों को धान बेचने में आ रही परेशानी, जनदर्शन में किसानों ने लगाई गुहार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुर्ग/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव भी मौजूद थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 107 आवेदन प्राप्त हुए।

भिलाई पार्षद वार्ड-03 निवासी ने पुराने विद्युत पोल को बदलने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि भिलाई माडल टाऊन वार्ड-03 की श्रमिक बाहुल्य बस्तियाँ में 30 साल पुराने, जर्जर व झुके हुए बिजली के खंभों में दरारें, तारों का जाल और झुकाव बच्चों व राहगीरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास और सड़क निर्माण के बाद खंभों की ऊँचाई कम हो गई है, जिससे तार और ज्यादा नीचे लटकने लगे हैं।स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में विद्युत विभाग को भी आवेदन दिया गया है। उन्होंने पुराने खंभों को हटाकर ऊँचे लोहे के खंभे लगाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वार्ड क्रमांक 54, पोटियाकला के किसानों ने एग्रीस्टेक कृषक रजिस्ट्रेशन में तकनीकी समस्या के चलते किसान पंजीयन नही होने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन के दौरान खसरा नंबर नहीं दिखने की समस्या के कारण पंजीयन अधूरा रह जाता है। इस वजह से किसान सोसायटी में धान पंजीयन और बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन उन्हें फसल बिचौलियों को कम दाम में बेचनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने भू-अभिलेख को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

READ ALSO

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

बघेरा-कोटनी के किसानों ने बताया कि बघेरा रेलवे फाटक से कोटनी मार्ग तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई नवीन नाली अधूरी व गलत लेवल पर बनी है, जिससे पानी निकासी रुक गई है। पहले कच्ची नाली से पानी निकल जाता था, लेकिन अब नाली खेत से ऊँची बन गई है, जिससे खेतों में पानी भरकर फसलें डूब रही हैं। करीब 100 एकड़ क्षेत्र की फसलें जलभराव से खराब हो चुकी हैं, जिससे बघेरा, कोटनी और मोहलाई खार के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की है कि नाली का लेवल ठीक कर, उसे एसटीएफ बाईपास छोर व शनि मंदिर सरार तक पूरा किया जाए ताकि खेतों से पानी निकासी हो सके। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन में नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

May 8, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

May 8, 2026
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी
रायगढ़

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी

May 8, 2026
Next Post

लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत संचालकों का प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

January 25, 2026
बुलडोजर एक्शन अलर्ट पंजरी प्लांट के पास गुमटी-ठेले वालों को अंतिम चेतावनी, हटे नहीं तो तोड़ी जाएगी गुमटी

बुलडोजर एक्शन अलर्ट पंजरी प्लांट के पास गुमटी-ठेले वालों को अंतिम चेतावनी, हटे नहीं तो तोड़ी जाएगी गुमटी

November 11, 2025
ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

April 8, 2026
सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

April 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट
  • छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप
  • “ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
  • केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR