• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

Amish Kumari by Amish Kumari
September 23, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News:  *रायगढ़, 23 सितंबर 2026* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिला रायगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता में युवाओं के उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता में वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर 2026 को रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।

READ ALSO

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

Read More: Mirabai Chanu: एशियन गेम्स में Mirabai Chanu ने 198 kg वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल..

जिले के कुछ युवा जिसमें वीडियो क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स, मीडिया एवं फिल्म निर्माण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया गया। युवाओं के इस आग्रह को देखते हुए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब प्रतिभागी अपनी तैयार फिल्म को Google Drive अथवा किसी अन्य विश्वसनीय फाइल-होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उसका सक्रिय एवं सार्वजनिक रूप से देखने योग्य लिंक जमा कर सकेंगे। *प्रतियोगिता के अन्य नियम एवं शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।*

यह प्रतियोगिता रायगढ़ पुलिस की एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य रचनात्मक फिल्मों और प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से नागरिकों तक साइबर अपराधों के तरीके, उनके दुष्परिणाम, चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी पहुंचाना है। अभियान में रोटरी क्लब रायगढ़ एवं अन्य संस्थानों का सहयोग रहेगा, जबकि प्रतियोगिता का प्रबंधन Take 3 Studios द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में देश-दुनिया में कहीं से भी कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है। विशेष बात यह है कि मोबाइल फोन से बनाई गई फिल्मों को भी स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे प्रयासों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में युवाओं का बेहद खास रूझान देखने को मिल रहा है, लगातार प्रतिभागी अपने वीडियो Google Drive में अपलोड कर लिंक शेयर कर रहे हैं ।

*साइबर अपराध के विभिन्न विषयों पर बनाई जा सकती है फिल्म*

प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में किसी भी साइबर अथवा डिजिटल अपराध पर फिल्म बना सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रमुख विषयों में वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस/CBI/कस्टम/बैंक अधिकारी बनकर ठगी, हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेल, ऑनलाइन जबरन वसूली, OTP- UPI-QR कोड एवं कार्ड धोखाधड़ी, फिशिंग ईमेल, फर्जी SMS एवं लिंक, APK फाइल एवं अनजान एप के जरिए ठगी, स्क्रीन शेयरिंग एवं रिमोट एक्सेस एप, मालवेयर, पहचान की चोरी, SIM स्वैप, सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग, साइबर स्टॉकिंग, डॉक्सिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डीपफेक, मॉर्फिंग, प्रतिरूपण, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड, फर्जी नौकरी एवं वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम, टास्क एवं लोन एप घोटाले, ई-कॉमर्स एवं कस्टमर केयर फ्रॉड, महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, रैनसमवेयर, डेटा चोरी, बिजनेस ईमेल कम्प्रोमाइज, फेक न्यूज, डिजिटल गोपनीयता एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे केवल अपराध की घटना न दिखाएं, बल्कि उसके चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय और सुरक्षित रिपोर्टिंग की जानकारी भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।

*दो श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता, कुल 3.75 लाख रुपये तक के पुरस्कार*

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। श्रेणी ‘अ’ में 3 से 6 मिनट अवधि की फिल्में शामिल होंगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार ₹75,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹50,000 रखा गया है। वहीं श्रेणी ‘ब’ में अधिकतम 3 मिनट की फिल्म अथवा रील प्रस्तुत की जा सकती है। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹75,000, द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹25,000 रखा गया है।

*महत्वपूर्ण तिथियां*

प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि — 29 सितंबर 2026
परिणाम की घोषणा — 3 अक्टूबर 2026
परिणाम स्थल — नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़

प्रतियोगिता में प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागी को फिल्म में प्रयुक्त संगीत, दृश्य, चित्र एवं अन्य सामग्री के आवश्यक अधिकार अपने पास रखने होंगे। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान एवं निजी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। चयनित फिल्मों का उपयोग रायगढ़ पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के लिए किया जा सकता है।

Read More: EPFO: PF के नियम में 12 साल बाद बड़ा बदलाव… लिमिट बढ़कर 25 हजार हुई, जानें टेक होम सैलरी घटेगी या बढ़ेगी

प्रतियोगिता में भाग लेने एवं विस्तृत जानकारी के लिए filmotsav.org पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क : 8817420420
ईमेल : contact@filmotsav.org

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
Next Post

Big breaking: 3 दिनों की हड़ताल की वजह से सरकार का बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

क्या होली के दिन खुले हैं बैंक? 4 मार्च को आपके शहर में अवकाश है या नहीं, देखें पूरी लिस्ट यहां।

March 4, 2026
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी समेत इतने गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

February 18, 2026

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 16, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं रिटर्न

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR