• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शाहरुख खान-विक्रांत मेसी को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

Amish Kumari by Amish Kumari
September 23, 2025
in मनोरंजन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शाहरुख खान-विक्रांत मेसी को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस पुरस्कार समारोह में हर साल भारतीय फिल्म कलाकारों को उनके अद्वितीय कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। आज यानी 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसके लिए शाहरुख खान, रानी मुखर्जी से लेकर मोहनलाल सहित कई बड़े सितारे अपना अवॉर्ड लेने दिल्ली पहुंचे।

 

READ ALSO

Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

 

 

1 अगस्त को नामों का ऐलान किया गया था

 

1 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड 2023 के नामों का ऐलान किया गया था, जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। भव्य कार्यक्रम को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अवॉर्ड के लिए नामित सितारों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय कलाकारों को ये पुरस्कार प्रदान किया।

 

 

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जहां शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्स से सम्मानित हुईं, लेकिन मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया। मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म उद्योग में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप, हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर अभिनेता का उत्साहवर्धन किया। शाहरुख खान भी मोहनलाल के लिए तालियां बजाते नजर आए।

 

 

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म

 

 

शाहरुख खान को अपने 30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्होंने यह पुरस्कार विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

 

रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें, रानी मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में 29 साल हो चुके हैं और अब तक के करियर में उनका ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

 

 

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: वैभवी मर्चेंट सम्मानित

 

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला।

 

 

 

‘कटहल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में निर्देशक यशवर्धन मिश्रा ने ‘कथल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता, जिसमें सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

 

 

 

वश को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला

 

निर्देशक कृष्णदेव याग्निक ने फिल्म ‘वश’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, जिसका रीमेक ‘शैतान’ बनाकर अजय देवगन और आर माधवन ने हिंदी भाषी दर्शकों को एंटरटेन किया था।

 

 

 

 

शाहरुख खान ‘किंग ऑफ आर्ट’

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शाहरुख खान को सम्मानित करते हुए, उन्हें ‘किंग ऑफ आर्ट’ कहकर संबोधित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा, “दिल्ली थिएटर से लेकर वैश्विक स्टारडम तक का उनका सफर अपने आप में एक कहानी है।” इस पर शाहरुख खुश हो गए और पहले तो हाथ जोड़कर और फिर फ्लाइंग किस देते हुए आभार जताया।

प्रणय देसाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री बनी गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

 

 

प्रणय देसाई को नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री चुना गया, जिसके लिए राजेश चंदवानी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

 

रानी मुखर्जी-शाहरुख खान को पहली बार मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

 

अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में रानी मुखर्जी और शाहरुख खान को पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख खान को 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को इसी साल रिलीज हुई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ के लि बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा।

 

 

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 लाइव: विक्रांत मैसी पहुंचे विज्ञान भवन

विक्रांत मैसी भी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने पहुंचे गए हैं। उन्हें फिल्म “12वीं फेल” में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

 

 

विजेताओं की सूची

 

बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल

बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)

बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन

बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)

 

 

अन्य भाषा में

 

बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग

बेस्ट गुजराती फिल्म- वश

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप

बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)

बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु

 

 

 

Related Posts

मनोरंजन

Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

September 28, 2026
मनोरंजन

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

September 25, 2026
मनोरंजन

Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज

September 24, 2026
मनोरंजन

Udta Teer Trailer: Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर

September 23, 2026
मनोरंजन

Ott release this week: OTT लवर्स के लिए खास होगा ये हफ्ता; रिलीज होंगी 14 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 22, 2026
मनोरंजन

Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!

September 22, 2026
Next Post
5 रुपए से कम का स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल! 3 महीने में तीन गुना कर दिया पैसा..

5 रुपए से कम का स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल! 3 महीने में तीन गुना कर दिया पैसा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

भीषण सड़क हादसा: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

March 15, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट

WhatsApp का नया नोटिफिकेशन बबल फीचर जल्द लॉन्च, बिना ऐप खोले पढ़ें और करें रिप्लाई

April 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन

October 31, 2025
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Bank of Baroda में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम
  • CG Nursing Strike: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों का ऐलान, दिवाली से पहले लागू करो ग्रेड पे वरना 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी करेंगे आंदोलन
  • MP Ration Shops Strike: 1 अक्टूबर से 28 हजार राशन दुकानों पर पड़ेगा ताला, मांगों को लेकर विक्रेताओं का ऐलान
  • Renault Tribe Turbo: Renault ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर कार, कीमत 7.84 लाख से शुरू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR