• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

आधुनिक खेती व मेहनत में केतकी बाई को बनाया लखपति दीदी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in खेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

READ ALSO

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी श्रीमती केतकी बाई पटेल आज “लखपति दीदी“ के नाम से जानी जाती हैं। जनपद पंचायत दुर्ग के आमटी ग्राम की निवासी और प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष केतकी दीदी ने सब्जी उत्पादन और विक्रय से अपनी मेहनत और निश्चय के बल पर आर्थिक समृद्धि हासिल की है। शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, फिर समूह से उनको सहारा मिला। समूह से जुड़ने से पहले दीदी के पास संसाधनों की कमी थी। सब्जी उत्पादन की इच्छा होते हुए भी आर्थिक तंगी के कारण वे इसे बड़े स्तर पर नहीं कर पा रही थीं। जब उन्हें बिहान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं पहल कर महिला साथियों के साथ स्व-सहायता समूह का गठन किया। छोटी-छोटी बचत करके अपने समूह को सशक्त बनाई। उसके उपरांत उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 30 हजार का लोन लिया और सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। बिहान योजना से सामुदायिक निवेश कोष से 20 हजार का लोन प्राप्त कर अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

 

केतकी दीदी ने एक एकड़ निजी भूमि में सब्जी उत्पादन शुरू किया और धीरे-धीरे आधुनिक तकनीक अपनाते हुए, जैसे कि मचान विधि, उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ाई। आज उनके खेत में भिंडी, बरबटी, करेला, मक्का, बैगन, भाजी जैसी कई मौसमी सब्जियां उगाई जाती हैं। वे सप्ताह में चार दिन बाजार में विक्रय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। दो दिन निकुम बाजार और दो दिन आलबरस बाजार में सब्जियों की बिक्री करती हैं। उनकी दैनिक बिक्री लगभग 3500 रूपए तक होती है, जिससे सप्ताह में लगभग 14 हजार रूपए और महीने में 32 हजार रूपए तक की शुद्ध आय होती है। वार्षिक रूप से वे करीब 3.5 लाख रूपए की आमदनी कर रही हैं। आमदनी बढ़ने के साथ ही केतकी दीदी ने स्वयं का पक्का मकान बनवाया, पावर डीलर मशीन खरीदी और अब उन्होंने पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि भी अर्जित कर ली है, जिसमें वे धान की खेती करती हैं। आज केतकी दीदी अपने मेहनत के दम पर उत्कृष्ट लखपति बनी है और सब्जी उत्पादन के कार्यों से अपनी एक नई पहचान बना रही है

Related Posts

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच
खेल

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

February 3, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

February 1, 2026
भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा  किया।
खेल

भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया।

January 25, 2026
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान
खेल

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

January 25, 2026
आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर
खेल

आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर

January 24, 2026
T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है
खेल

T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

January 21, 2026
Next Post
स्कूलों के होंगे मरम्मत, शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्ता

स्कूलों के होंगे मरम्मत, शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन राशियों के लिए धन और मान-सम्मान में जबरदस्त इज़ाफा, जानें आज का राशिफल

January 5, 2026
15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

November 12, 2025
सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का गुनगुना पानी, छुमंतर हो जाएगी ये सारी बीमारी

सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का गुनगुना पानी, छुमंतर हो जाएगी ये सारी बीमारी

November 28, 2025
आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

November 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे
  • DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए
  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया हुई शुरू
  • सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR