• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सौगात! ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी

Amish Kumari by Amish Kumari
June 17, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सौगात! ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है और मोदी सरकार के विशेष फोकस से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई ऊंचाई मिली है।

READ ALSO

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर होगा तेज; इन क्षेत्रों में अलर्ट

खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

यात्री सुविधाओं में सुधार और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक प्रगति और देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के पूरा होने पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी, परिचालन संबंधी बाधाएं कम होंगी तथा भविष्य में अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

कोरबा देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में महत्वपूर्ण पहचान रखता है। चांपा-कोरबा रेल खंड साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) तथा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की खदानों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस परियोजना के पूर्ण होने से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक आधार और अधिक मजबूत होगा।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा व्यापक लाभ

यह परियोजना केवल कोयला परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा। बेहतर रेल संपर्क से उद्योगों को मजबूती मिलेगी, निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी, व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना की सौगात

मुख्यमंत्री ने हाल ही में धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह जशपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विशेष स्नेह का प्रतीक है। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा।

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में रेलवे के विकास को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए…

परियोजनाओं की कुल लागत: छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विकास पर 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

रूट किलोमीटर में दोगुनी वृद्धि: वर्ष 1853 से 2014 तक (161 वर्षों में) छत्तीसगढ़ में लगभग 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी, जबकि अब प्रदेश का रेल नेटवर्क बढ़कर 2200 रूट किलोमीटर से अधिक होने जा रहा है।

बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: वर्ष 2014 में प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए जहां लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, वहीं वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को 1,680 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योजना जानकारी

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत रेल नेटवर्क, सुदृढ़ लॉजिस्टिक व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से छत्तीसगढ़, ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

कड़ाके की ठंड के बीच आज से 4 दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर होगा तेज; इन क्षेत्रों में अलर्ट

August 3, 2026
खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
छत्तीसगढ़

खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

August 3, 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच
छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच

August 2, 2026
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!

August 2, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला ,आइए लिस्ट में देखे किन -किन के शामिल है नाम

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया प्रतिबंध

August 1, 2026
Next Post
आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह खाली पेट सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, जानें पीने का सही तरीका

सुबह खाली पेट सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, जानें पीने का सही तरीका

October 18, 2025
आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

August 11, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार

August 5, 2025
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा होती है Alzheimer’s disease? डॉक्टर ने बताई इसकी वजह

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा होती है Alzheimer’s disease? डॉक्टर ने बताई इसकी वजह

September 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर होगा तेज; इन क्षेत्रों में अलर्ट
  • रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • 6000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स
  • बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR