• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जन्म-जयंती पर जननायक ‘नंदू भैया’ को श्रद्धांजलि देने शांति बगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Amish Kumari by Amish Kumari
November 8, 2025
in रायगढ़
जन्म-जयंती पर जननायक ‘नंदू भैया’ को श्रद्धांजलि देने शांति बगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खरसिया, 08 नवंबर:

 

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

खरसिया की सुबह आज भावनाओं से भरी थी। नंदेली स्थित शांति बगिया समाधि स्थल पर लोगों की भीड़ अपने जननायक, पूर्व गृहमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल को याद करने उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से भी लोग श्रद्धा के साथ पहुंचे और अपने प्रिय नेता को नमन किया। इस दौरान विधायक उमेश पटेल अपनी माता, पत्नी और पूरे परिवार के साथ समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने गहरी भावनाओं के साथ अपने पिता शहीद नंदकुमार पटेल और बड़े भाई शहीद दिनेश पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित कर अपने जननायक को नमन किया। समाधि स्थल का पूरा माहौल शांत, भावनात्मक और सम्मान से भरा था। स्नेहीजनों ने फूल चढ़ाए और अपने नेता के प्रति कृतज्ञता जताई। भीड़ में हर किसी के मन में एक ही भावना थी – “नंदू भैया हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और सेवा का रास्ता आज भी जिंदा है।” शांति बगिया में नंदेली के मानस प्रेमियों द्वारा सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया।

 

*उमेश बोले: पिताजी का आशीर्वाद आज भी हमारे साथ*

मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक उमेश पटेल ने अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावुक स्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक उमेश पटेल ने कहा, “खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लगातार पांच बार विधायक रहे एवं अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रहे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेरे शहीद पिता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद आज भी हम सबको मिलता रहा है। शायद उनके आशीर्वाद का प्रतिफल ही है कि आज भी हम सब एकजुट होकर खरसिया के इस अभेद गढ़ को सुरक्षित रखे हुए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने खरसिया विधानसभा क्षेत्र को समूचे प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी दूरगामी सोच एवं मेहनत का प्रतिफल ही है कि आज भी खरसिया विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना व पहचाना जाता है।”

उमेश पटेल ने अंत में कहा कि आज उनके जन्म-जयंती के अवसर पर हम सब मिलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने पिता को स्नेहपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी को हमेशा मिलता रहे।

 

*स्नेहीजनों ने साझा किया संस्मरण*

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय महंती, रामदयाल राठिया समेत कई पुराने कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रिय नेता के साथ बिताए प्रेरणादायक पलों और उनके सरल स्वभाव से जुड़े संस्मरण साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत, ठूसकेला स्थित स्मारक पर शहीद नंदकुमार पटेल और शहीद दिनेश पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

*सेवा कार्यों से जननायक को श्रद्धांजलि*

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत, सेवा और जन कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनेक सामाजिक कार्य किए गए। सबसे पहले शहीद नंद कुमार पटेल स्मारक स्थल में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी का विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने नेता को नमन किया। खरसिया युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसी कड़ी में, सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ के अनाथालय में घनश्याम पटेल और मनोज पटेल, डोंगीतराई की तरफ़ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, वृद्धाश्रम में कन्हैया पटेल, बालमगोड़ा के सौजन्य से भी भंडारा आयोजित हुआ।

 

इन जन कल्याण के कार्यों के माध्यम से, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने प्रिय जननायक की जयंती पर उन्हें सेवा और समर्पण की अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
Next Post
भारत ने 2-1 से जीती T20 सीरीज; बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया के साथ रद्द हुआ मैच

भारत ने 2-1 से जीती T20 सीरीज; बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया के साथ रद्द हुआ मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

‘मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 41.81 करोड़ रुपए की सौगात

July 29, 2025
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया गंभीर आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया गंभीर आरोप

February 1, 2026
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

October 14, 2025
सस्ते में मिल रहा Moto G77 Power, जानें 7000mAh बैटरी वाले फोन के ऑफर

सस्ते में मिल रहा Moto G77 Power, जानें 7000mAh बैटरी वाले फोन के ऑफर

July 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Trump tarrif: अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत समेत 20 देशों से हटाया ‘एड वेलोरम टैरिफ’
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • PM Kisan Update: किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट?
  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR