• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

AC TV Firdge Price Hike फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही लोगों के घर का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. 1 अक्टूबर यानी आज से AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे Consumer Electronics की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिखने लगा है. अलग-अलग कंपनियों और प्रोडक्ट के हिसाब से इनकी कीमतों में करीब 3 से 8 फीसदी तक इजाफा हो सकता है. यानी अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया TV, AC या कोई दूसरा घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसी की पड़ताल करने के लिए हमारे संवाददाता शुभम पाण्डेय ने मुंबई के कई शोरूम का जायजा लिया. वहां उन्होंने दुकानदारों से बात की और जाना कि बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों और बाजार पर किस तरह दिखाई दे रहा है.

 

READ ALSO

No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

 

AC की कीमतों पर ज्यादा असर

सबसे ज्यादा असर AC की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, AC के दाम करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. वहीं LED TV खरीदने वालों के लिए भी जेब पर असर पड़ सकता है. इनकी कीमतों में करीब 3 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है. इसके अलावा फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे रोजमर्रा के घरेलू उपकरण भी करीब 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं.

 

ये भी पढ़ेंRaigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

 

कंपनियों ने बढ़ाए दाम

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा चुकी हैं. इन कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी में करीब 4 से 10 फीसदी तक दाम बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं, पैनासोनिक फिलहाल बाजार की स्थिति पर नजर रख रही है और कीमत बढ़ाने को लेकर फैसला बाद में ले सकती है.

 

 

पीटीआई के रिपोर्ट मुताबिक, LG और Bosch Home Comfort ने भी AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. Bosch Home Comfort भारत में Hitachi ब्रांड के एयर-कंडीशनर बेचती है. यानी फेस्टिव सीजन में AC खरीदने वालों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

 

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

अब सवाल है कि आखिर इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? इसकी एक बड़ी वजह इन प्रोडक्ट्स को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती लागत है. कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक जैसे मटीरियल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का खर्च यानी Freight और Shipping Cost भी बढ़ा है. इन बढ़ी हुई लागत का असर अब कंपनियों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

 

AC TV Firdge Price Hike, ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की गुंजाइश अभी भी है. बाजार में कुछ दुकानों के पास पुराना स्टॉक मौजूद हो सकता है. ऐसे में पुराने स्टॉक वाले प्रोडक्ट कुछ दुकानों पर पहले की कीमत में मिल सकते हैं. यानी अगर किस्मत साथ दे और आपके आसपास किसी शोरूम में पुराना स्टॉक बचा हो, तो बढ़ी हुई कीमत से बचने का मौका मिल सकता है.लेकिन जमीनी स्थिति सिर्फ इतनी सी नहीं है. कई दुकानदार 1 अक्टूबर से ही AC, TV, फ्रिज और दूसरे उपकरणों को नए दाम पर बेचते नजर आ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उनके शहर और पसंद के प्रोडक्ट पर वास्तव में कितनी कीमत बढ़ी है.

 

Related Posts

बिजनेस

No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

October 1, 2026
बिजनेस

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

October 1, 2026
बिजनेस

Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर

October 1, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Tax: आज से बदल गया डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स, डीजल पर ₹4 और ATF पर ₹4.5 प्रति लीटर की कटौती

October 1, 2026
बिजनेस

Rule change: SBI ATM चार्ज से लेकर LPG समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

October 1, 2026
बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका; 70 रुपए बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी बंद

October 1, 2026
Next Post

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; कई सवाल के मिलेंगे जवाब

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; कई सवाल के मिलेंगे जवाब

February 7, 2026
JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…

JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…

August 22, 2025
रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

March 18, 2026
ग्राहकों पर पड़ेगी ‘महंगाई की मार’, अब लो बजट स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा…

ग्राहकों पर पड़ेगी ‘महंगाई की मार’, अब लो बजट स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा…

October 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
  • AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?
  • Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR