• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Amish Kumari by Amish Kumari
June 13, 2026
in देश
कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार को अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. खदान के अंदर ऑक्सीजन की कमी और संभावित गैस रिसाव के कारण चार लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं अवैध खनन पर प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

READ ALSO

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान

सुबह खदान में गये थे चार युवक

जानकारी के अनुसार, टोंगी गांव के रहने वाले देवा और डब्ल्यू शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदान के अंदर गये थे. इसके कुछ देर बाद सिरका बुथबाजार के किशोर और आशीष भी उसी माइंस में प्रवेश कर गये. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई.

 

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुजू पुलिस और नयीसराय माइंस रेस्क्यू की टीम सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर अग्निशामक वाहन और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया. रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को खदान से बाहर निकाला गया.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खदान से बाहर निकालने के बाद सभी को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

ऑक्सीजन की कमी या गैस रिसाव

नयीसराय माइंस रेस्क्यू टीम के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में खदान के अंदर ऑक्सीजन की कमी हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों और कुछ जानकारों का कहना है कि गैस रिसाव की वजह से भी चारों युवक अचेत हो सकते हैं. वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

 

 

अवैध खनन पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना ने कोयलांचल क्षेत्र में जारी अवैध खनन की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद पुलिस, प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का मानना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर सख्ती नहीं की गयी, तो ऐसे हादसे आगे भी कई परिवारों को उजाड़ सकते हैं.

Related Posts

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश
देश

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

June 13, 2026
भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान
देश

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान

June 13, 2026
इस राज्यो में दौड़ेगी रैपिड रेल, 180km/h की रफ्तार से मिनटों में होगी सफर तय
देश

इस राज्यो में दौड़ेगी रैपिड रेल, 180km/h की रफ्तार से मिनटों में होगी सफर तय

June 13, 2026
कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट
देश

कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

June 13, 2026
आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले यहां करें चेक
देश

आज 13 जून शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

June 13, 2026
सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?
देश

बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये दो बैंक दे रहे 8.30% तक रिटर्न, चेक करें पूरी लिस्ट

June 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अमेरिकी टैरिफ से शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 600 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता…

अमेरिकी टैरिफ से शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 600 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता…

August 26, 2025
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

चुनाव से पहले चुनाव आयोग का सख्त एक्शन: लापरवाही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

February 16, 2026
खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

February 27, 2026
ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

May 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
  • अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
  • छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नया आदेश; ऑनलाइन उपस्थिति नहीं तो रुकेगा वेतन, इस दिन से होगा लागू
  • एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR