• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, April 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Amish Kumari by Amish Kumari
April 25, 2026
in रायगढ़
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

25 अप्रैल 2026, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की।

READ ALSO

ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार थाना तमनार में स्थानीय 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से उसका लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था और इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर गांव में पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर लगातार डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह और गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता द्वारा बार-बार विवाह के लिए कहने के बावजूद आरोपी मुकरता रहा, जिसके बाद उसे अपने साथ छल और शोषण का अहसास हुआ तथा परिजनों से सलाह लेकर उसने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला विवेचक सुधो भगत से पीड़िता की एफआईआर एवं कथन दर्ज कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विधिसम्मत विवेचना जारी है।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित, सख्त एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“महिला संबंधी अपराध अत्यंत गंभीर हैं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, हर शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर
रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

April 24, 2026
डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे
रायगढ़

डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे

April 24, 2026
जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
रायगढ़

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

April 24, 2026
“रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक”
रायगढ़

“रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक”

April 23, 2026
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
रायगढ़

नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर पार्षद उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

April 23, 2026
Next Post
1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियमों में होने वाला है बदलाव, MLFF लागू करने की तैयारी शुरू

टोल प्लाजा होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टैक्स; गडकरी का बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

“इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 24, 2026
कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप, वैश्विक व्यापार पर फिर सख्त रुख,ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया

कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप, वैश्विक व्यापार पर फिर सख्त रुख,ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया

February 21, 2026
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 15, 2026
साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

January 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
  • मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
  • टोल प्लाजा होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टैक्स; गडकरी का बड़ा ऐलान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR