• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

“एक्टर विजय थलापति” भगदड़ मामले की आज मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई, पढ़े पूरी खबर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 29, 2025
in देश
“एक्टर विजय थलापति” भगदड़ मामले की आज मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई, पढ़े पूरी खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

तमिलनाडु/ भारत के तमिलनाडु राज्य के करूर में एक्टर विजय थलापति की रैली के दौरान मची भगदड़. इस भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हुई, जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं और 95 लोग घायल हुए, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं.इसी मामले की आज मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई है. एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाया है और घटना की CBI जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की है. सुनवाई आज दोपहर 2 बजे के बाद हो सकती है

हाईकोर्ट से CBI जाँच कि अपील

READ ALSO

एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

TVK के वकील अरिवझगन ने पार्टी की ओर से दलील दी है कि भगदड़ आपराधिक साजिश का अंजाम है. हाईकोर्ट से अपील की है कि मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को जांच सौंपी जाए. पुख्ता सबूत और और कुछ CCTV फुटेज हाथ लगे हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि DMK के नेताओं की साजिश है

एक्टर विजय के घर को उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ के बाद एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन चेन्नई पुलिस और CRPF को बम-डॉग स्कवायड के साथ सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला. वहीं भगदड़ वाले घटनाक्रम के बाद विजय रैली छोड़कर चेन्नई चले गए थे और वहां उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी.

TVK की रैलियों पर रोक लगाने की मांग

जानकरी के अनुसार मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर करके एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की गई है. याचिका पर जस्टिस एन. सेंथिलकुमार ने कल यानि रविवार शाम 4:30 बजे विशेष सुनवाई की और याचिका को स्वीकार कर लिया. हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से मामले में जवाब मांगा है और जवाब जल्द सबमिट करने को कहा है

एक्टर विजय का मकसद क्या है.??

बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति ने 2 फरवरी 2024 को TVK पार्टी बनाई थी और विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरने की ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए रैलियों का दौर शुरू किया. एक्टर विजय का मकसद तमिलनाडु की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझकर जनमत जुटाना है

भगदड़ मचने के एक नहीं कई कारण

बता दें कि 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली थी, जिसमें तमिलनाडु के DGP जी. वेंकटरमण ने करूर रैली के लिए TVK को 10000 लोगों की परमिशन दी गई थी। लेकिन रैली में करीब 50000 लोग जुट गए थे, जिस कारण हालात बिगड़ने पर भगदड़ मच गई थी.1.2 लाख वर्ग फुट एरिया में फैली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. लेकिन बच्ची के गुम होने या एक्टर विजय को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ने से डाल टूटने के बाद भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हुई, जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं और 95 लोग घायल हुए, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं. बाकी की हालत खतरे से बाहर है

वहीं एक्टर विजय का लेट आना भी भगदड़ मचने का कारण है. सुबह 11 बजे से अपने चहेते एक्टर की एक झलक पाने के लिए तपती धूप बिना खाए-पिए खड़े लोग गर्मी-उमस से परेशान हो गए थे. इस वजह से वे बेहोश होने लगे और सांस लेने में दिक्कत हुई. भगदड़ में कई बच्चे और महिलाएं भीड़ के पैरों तले कुचले गए. न पुलिस न वॉलंटियर्स भीड़ को संभाल पाए.

Related Posts

JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…
देश

एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

August 3, 2026
महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
देश

महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

August 3, 2026
शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले
देश

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 24,500 के पार

August 3, 2026
भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क
देश

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क

August 3, 2026
पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप
देश

पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप

August 3, 2026
Next Post
मिथुन और मकर समेत इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन और मकर समेत इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

February 6, 2026
जशपुर-कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

जशपुर-कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

August 17, 2025
देश में 4 नए लेबर-कोड लागू, फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां..

देश में 4 नए लेबर-कोड लागू, फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां..

November 22, 2025
शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मंत्री  गजेन्द्र यादव

शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मंत्री गजेन्द्र यादव

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल
  • खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
  • रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट
  • दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR