• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, April 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
February 23, 2026
in रायगढ़
सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी अनिल सोनी द्वारा शहर के सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना था। एडिशनल एसपी ने बताया कि कल शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग कर सराफा व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी और उसी क्रम में आज सभी व्यापारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद आरोपियों की तलाश करना नहीं बल्कि सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाकर अपराध की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना है।

बैठक में एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनका डेटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर कमी है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान में पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने, चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से शालीनता पूर्वक चेहरा दिखाने का अनुरोध करने तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी। जिन प्रतिष्ठानों में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, उनके संबंध में संबंधित एजेंसी का नाम और विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन कराया जा सके।

READ ALSO

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

एडिशनल एसपी ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि बिना बिल के जेवर बेचने आने वाले अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि पुलिस के लिए सूचना सबसे महत्वपूर्ण होती है और उसके आधार पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने तथा कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने और फायर ब्रिगेड का संपर्क नंबर उपलब्ध रखने की भी सलाह दी। साथ ही व्यापारियों को आपसी समन्वय से सराफा क्षेत्र में निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक में एडिशनल एसपी ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के जेवर घर से लाना-ले जाना करते हैं, ऐसे समय में विशेष सावधानी बरतें और एक ही समय एवं एक ही मार्ग का नियमित उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना आवश्यक है, क्योंकि सूचना का सत्यापन करना पुलिस का दायित्व है और इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने व्यापारियों को सलाह दी कि प्रतिष्ठान में कार्य कर चुके पूर्व कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे उनका बैकग्राउंड सत्यापन किया जा सके। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने, चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सुधार तथा तेज रफ्तार बाइक चालकों पर कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए गए। इस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि शहर के कैमरों का सर्वे कराया जा रहा है और निजी कंपनी के माध्यम से उन्हें सुधारने की प्रक्रिया जारी है, वहीं तेज रफ्तार एवं संदिग्ध वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

“रायगढ़ पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ कर अपराध की संभावनाओं को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है, व्यापारियों के सहयोग से सुरक्षित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा”

बैठक में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष  श्याम सुंदर गर्ग, सचिव राहुल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की इस पहल की सराफा व्यापारियों ने एडिशनल एसपी को पुष्पगुच्छ देकर सराहना की और पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Posts

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल
रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

April 15, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 14, 2026
एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे
रायगढ़

एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे

April 14, 2026
राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
रायगढ़

राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

April 13, 2026
रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 13, 2026
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

April 13, 2026
Next Post
होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

गर्मी के मौसम में क्यों पीना चाहिए गन्ने का रस? जानिए  इसके जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम में क्यों पीना चाहिए गन्ने का रस? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

March 14, 2026
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन  गंभीर  रूप  से घायल ;

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ;

January 3, 2026
“पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

“पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 26, 2025
ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

April 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल
  • जानें कब से शुरू होगा हरिद्वार में अर्ध कुंभ मेला, यहाँ देखें साही स्नान की सभी तिथियां
  • अंजीर का पानी पीने से क्या होता है, सेहत को मिल सकते हैं चौतरफा लाभ, जानिए कमाल के फायदे
  • इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR