• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 5, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ अलग-अलग जिलों में बारिश का दौरा शुरू हो गया है, पिछले कई दिनों से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। शंकर नगर, लोधी पारा, पंडरी और आजाद चौक जैसी जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

अगले 2 दिन छग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। अब विभाग ने 2 दिन यानि अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। दरअसल, प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेशभर में मौसम सुहाना बना हुआ है और कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

जानिए अब तक किन जिलों में हुई अधिक बारिश

कबीरधाम जिले में 75.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert कबीरधाम जिले में एक से 4 जून तक 75.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 95.6 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 47.1 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 89.9 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 47.2 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 29.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 31.2 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 170.0 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 96.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 03 जुलाई की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 13.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 26.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 8.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 2.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 5.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 9.8 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 18.4 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 21.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रायगढ़ जिले में 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 3 जुलाई तक 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 18.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 177.1 मिली मीटर, पुसौर में 109.8, खरसिया में 94.2, घरघोड़ा में 68.8, तमनार में 141.6, लैलूंगा में 63, मुकडेगा में 69.8, धरमजयगढ़ में 68.3, छाल में 122.6 एवं कापू में 142 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

अम्बिकापुर अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 22.5 मि.मी. वर्षा तहसील लखनपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक अम्बिकापुर में 95.6, दरिमा में 53.3, लुण्ड्रा में 30.8, सीतापुर में 61.1, लखनपुर में 120.3, उदयपुर में 68.0, बतौली में 55.9 एवं मैनपाट में 94.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

August 19, 2026
छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

August 19, 2026
वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

August 19, 2026
कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी
छत्तीसगढ़

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

August 18, 2026
गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

August 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

August 18, 2026
Next Post
WhatsApp ने लॉन्च किया बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब बिना नंबर बताए कर पाएंगे मैसेज और कॉल

WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

May 5, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

July 9, 2026
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विभागों को दिए गए कड़े निर्देश

October 21, 2025
मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर जिले में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर जिले में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

August 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Taapsee Pannu Gandhari Movie: तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, जानिए OTT पर कब दहोगी रिलीज
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट
  • Bilibili: ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ चीनी ऐप Bilibili, YouTube को देगा सीधा टक्कर
  • Mobile Sim fraud : आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक Click में ऐसे करें चेक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR